फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 साल के 'उड़न सिख' मिल्खा सिंह ने बताए फिटनेस के राज और दिया मूलमंत्र, बड़े काम आएगा

Thu, 21 Nov 2019 11:55 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 21 Nov 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Flying Sikh Milkha Singh Fitness Secrets
मिल्खा सिंह - फोटो : अमर उजाला
'उड़न सिख' मिल्खा सिंह 90 साल के हो गए हैं और इस उम्र में भी वे तंदरुस्त और फिट हैं। उन्होंने इसके बारे में पूछे जाने पर युवाओं के लिए एक मूलमंत्र दिया, आप भी जानिए।
Flying Sikh Milkha Singh Fitness Secrets
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मिल्खा सिंह ने बुधवार को अपना 90वां जन्मदिन मनाया। सेक्टर 8 स्थित अपने आवास पर अपनी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह, बहू कुदरत, पोते हरजय मिल्खा के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशी मनाई। जीव मिल्खा सिंह मलयेशिया में गोल्फ टूर्नामेंट के चलते अपने पिता के जन्मदिन पर नहीं आ सके। मिल्खा सिंह ने बताया कि उनका बचपन बड़ी मुश्किलों से भरा रहा है। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे का दर्द सामने आता है तो रूह कांप उठती है। जब मेरे ही सामने भाई-बहनों को मारा जा रहा था तो उस समय पिता जी ने कहा था.. अगर जीवित रहना है तो भाग मिल्खा भाग। उनका यही लफ्ज भाग मिल्खा भाग.. फिल्म का टाइटल बना।
Flying Sikh Milkha Singh Fitness Secrets
मिल्खा सिंह - फोटो : अमर उजाला
मिल्खा सिंह ने कहा कि 90वां जन्मदिन मना रहा हूं, यह सब लोगों का प्यार है। अगर ऐसा ही प्यार मिलता रहा तो जीवन का शतक भी लगाऊंगा। 100 साल जीवित रह सकता हूं। मिल्खा सिंह ने कहा कि उनके दोस्तों में से अब कोई इस दुनिया में नहीं रहा, जिनकेसाथ जन्मदिन की खुशियां बांट सकूं। अब मेरा परिवार ही मेरे लिए सब कुछ है। उनके साथ ही जन्मदिन मना रहा हूं। मिल्खा सिंह ने बताया कि मैंने पहली बार जन्मदिन 1961 में मनाया था। इससे पहले कभी नहीं मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flying Sikh Milkha Singh Fitness Secrets
मिल्खा सिंह - फोटो : अमर उजाला
गोल्फ क्लब में कैडी के साथ मनाया जन्मदिन
बुधवार सुबह मिल्खा सिंह जब गोल्फ क्लब पहुंचे तो उन्हें सरप्राइज देने के लिए एमएलए रणदीप सिंह नाभा ने केक  काटा। इस दौरान चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के कैडी मौजूद रहे। मिल्खा सिंह ने सरप्राइज पर खुशी जताते हुए कैडियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
Flying Sikh Milkha Singh Fitness Secrets
मिल्खा सिंह - फोटो : अमर उजाला
मूलमंत्र- फिट रहोगे तभी हिट रहोगे
90 की उम्र में भी फिट रहने का राज बताते हुए मिल्खा सिंह ने कहा कि रनिंग और जॉगिंग रोज करता हूं। इसके बाद गोल्फ खेलने भी रोजाना जाता हूं। उन्होंने कहा कि दिन में कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। कम से कम 10 मिनट एक्सरसाइज करते हुए शरीर को फिट रखें। क्योंकि फिट हैं तभी आप हिट हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed