फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 16 साल से एक 'मां' बच्चों सहित घर में कैद

Wed, 11 Mar 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Wed, 11 Mar 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: 16 साल से एक 'मां' बच्चों सहित घर में कैद

family made himself prisoner in home from 16 years

मानसिक रूप से बीमार महिला उसके एक बेटे व बेटी की दुनिया 16 साल तक एक मकान ही बना रहा।  अदालत के आदेश पर बुधवार को थाना सिटी साउथ पुलिस ने पंजाब के मोगा शहर एक मकान में डेढ़ दशक से बंद उन्हें अमृतसर के विद्या सागर मेंटल अस्पताल भेजा। इस संबंध्‍ा में महिला के पति ने संबंधित अदालत में अर्जी देकर अपील की थी।

तस्वीरें: 16 साल से एक 'मां' बच्चों सहित घर में कैद

family made himself prisoner in home from 16 years

बुधवार की सुबह 8: 30 के करीब थाना सिटी साउथ के एएसआई इकबाल सिंह, लेडी पुलिस समेत जब महिला निर्मल कौर व उसके बच्चों को गाड़ी में बैठाने के लिए घर से बाहर ले जाने का प्रयास किया तो तीनों ने भारी विरोध किया। किसी तरह पुलिस ने तीनों को गाड़ी में बैठाया। पड़ोस के लोगों ने बताया दस वर्ष पहले भी पुलिस ने इस घर में दबिश दी थी।

तस्वीरें: 16 साल से एक 'मां' बच्चों सहित घर में कैद

family made himself prisoner in home from 16 years

इसके बाद प्रशासन चुप्पी धरकर बैठ गया था। जिस मकान में यह तीनों रह रहे थे उस घर में बिजली विभाग की ओर से बिजली कनेक्शन चाल साल पहले काट दिया गया था। हैरत की बात यह है कि गर्मियों में यह लोग रह रहे थे। पड़ोस के लोगों को कहना है कि हमने इनके घर का कभी दरवाजा खुला नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: 16 साल से एक 'मां' बच्चों सहित घर में कैद

family made himself prisoner in home from 16 years

महिला निर्मल कौर का पति जोगिंदर सिंह बेदी पुत्र किशन सिंह बेदी निवासी नानक नगरी वर्ष 1984 में यूपी के इलाहाबाद में रेलवे में बतौर इलेक्ट्रानिक इंजीनियर तैनात था। 1984 में बिगड़े हालातों के कारण वह पत्नी निर्मल कौर, बेटे इंद्रपाल सिंह व बेटी कमलजीत कौर को मकान में छोड़ गया था। अकेलेपन के कारण उसके पारिवारिक सदस्यों ने करीब 16 साल से घर से निकलना ही बंद कर दिया था।

विज्ञापन

तस्वीरें: 16 साल से एक 'मां' बच्चों सहित घर में कैद

family made himself prisoner in home from 16 years

इस बीच जोगिंदर सिंह रिटायर्ड होने बाद जब वापस लौटा तो पत्नी निर्मल कौर ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। निर्मल कौर और दोनों बच्चे इतने सालों तक अकेले रह दिमागी संतुलन खो बैठे थे। मजबूरी में जोगिंदर सिंह नानक नगरी में मकान ले अलग रहने लगा। वह राशन का समान अपने बच्चों को देकर लौट आता था। जोगिंदर ने बताया कि राशन उसकी पत्नी बाहर से ही पकड़ लेती थी। और उसे घर में घुसने नहीं देती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed