बेहतरीन कलाकृतियों को देख आप भी कह उठेंगे 'अद्भुत'
जिंदगी को जलाती सिगरेट और असलहों की खेती पर टिका इंसान...। एक ओर शतरंज की बिसात पर राजकुमारी और दूसरी ओर अनंत संसार। पंजाब ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित वार्षिक एग्जीबिशन में कला के यही अद्भुत रंग दिखे।
बेहतरीन कलाकृतियों को देख आप भी कह उठेंगे 'अद्भुत'
चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव ने इस एग्जीबिशन में बेहतरीन कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया। इस दौरान ललित कला अकादमी के चेयरमैन दीवान माना भी मौजूद रहे। पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में आयोजित इस प्रदर्शनी में चरणजीत सिंह ने प्रोफेशनल कैटेगरी में खास इंस्टॉलेशन पेश किया।
बेहतरीन कलाकृतियों को देख आप भी कह उठेंगे 'अद्भुत'
इसमें चाकू और आर्टिफीशियल गुब्बारे की मदद से जिंदगी की कठिनाइयों को दिखाया गया। बताया गया कि कैसे संसार में हथियारों की फसल होने लगी है। यह ठीक उस तरह है कि जरा सी नोक लगी और सब तमाम। नितिन दत्त ने लकड़ी के बेकार फ्रेम के माध्यम से सांसारिक भीड़ को दिखाने का प्रयास किया। यह इंस्टॉलेशन बेहतरीन है। वहीं, दिपाली लडवाल ने तालों के बीच बंद आशाओं का स्कल्पचर दिखाया।
बेहतरीन कलाकृतियों को देख आप भी कह उठेंगे 'अद्भुत'
प्रोफेशनल कैटेगरी में चरणजीत सिंह का इंस्टॉलेशन सबसे बेहतरीन रहा। इस इंस्टॉलेशन को चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव ने बेहद पसंद किया। वहीं, शिवानी भल्ला की पेंटिंग ने सबका दिल जीत लिया और विशाल भटनागर की महिला की दशा पर आधारित स्कल्पचर ने भी सभी को मोहित किया।
बेहतरीन कलाकृतियों को देख आप भी कह उठेंगे 'अद्भुत'
सिगरेट की खाली डिब्बियों के माध्यम से वीरेंदर राणा ने समाज के गिरते मूल्यों को दिखाया। उन्होंने समाज के कई पहलुओं को एक सीढ़ी के जरिए दर्शाया। गुंदीप इंदर सिंह ने स्टॉप एसिड अटैक पर आधारित एक तस्वीर पेश की। इसमें कुराली की परमिंदर कौर हैं, जिसके माध्यम से इसे बेहतरीन बनाया गया।