फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, 5 राज्यों में नकली नोट फैलाने वाला गैंग, बाप-बेटा सरगना

Mon, 30 Nov 2015 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Mon, 30 Nov 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन

देखिए, 5 राज्यों में नकली नोट फैलाने वाला गैंग, बाप-बेटा सरगना

fake curency business busted, 5 arrested of international gang

हरियाणा की अंबाला पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले बाप-बेटे द्वारा संचालित एक इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़ किया है।  बाप-बेटे समेत गिरोह के 5 सदस्यों को अंबाला-अमृतसर हाइवे के टी-प्वाइंट पर काबू किया गया। ग‌िरोह को दिल्ली से बाप-बेटे द्वारा संचालित किया जा रहा था। गिरोह की जड़ें न केवल हरियाणा, दिल्ली, यूपी, उतराखंड, बिहार, पंजाब व हिमाचल समेत अन्य राज्यों में फैली हुई है, बल्कि गिरोह के ये लोग नेपाल देश में भी अपनी नकली करेंसी भेजते थे।

देखिए, 5 राज्यों में नकली नोट फैलाने वाला गैंग, बाप-बेटा सरगना

fake curency business busted, 5 arrested of international gang

नेपाल में भी इन लोगों के एजेंट काम कर रहे हैं, जो नेपाल की मार्केट में इन नकली नोटों को चलाते थे। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को काबू कर उनसे 15 लाख 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। इनमें 9.40 लाख के 1000-1000 रुपये, 2.93 लाख 500-500 रुपये व 2.67 लाख 100-100 रुपये के नकली नोट शामिल है। गिरोह का सरगना दिल्ली का रहने वाले शाहीद हसन है, जो अपने बेटे शाहबुद्दीन के साथ नोटों के अपने इंटरनेशनल गिरोह को चलाता है।

देखिए, 5 राज्यों में नकली नोट फैलाने वाला गैंग, बाप-बेटा सरगना

fake curency business busted, 5 arrested of international gang

अंबाला के डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को थाना पंजोखरा पुलिस ने बोड़ाखेड़ा के रहने वाले नैब सिंह को 100-100 रुपये के पांच नोटों के साथ पकड़ा था। उसने मोबाइल की दुकान से 100 रुपये का रिर्चाज कूपन डलवाया था। रिमांड पर उसने बताया कि ये नकली नोट उसने पंचकूला के बरवाला में रहने वाले कंवरपाल से लिए थे, जो फोटोग्राफी का काम करता है। पुलिस ने तुरंत कंवरपाल को छज्जूमाजरा चौंक पर राउंडअप कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, 5 राज्यों में नकली नोट फैलाने वाला गैंग, बाप-बेटा सरगना

fake curency business busted, 5 arrested of international gang

कंवरपाल ने बताया कि उसने ये नोट बड़े प्राइवेट स्कूल में काम करने वाले और अंबाला सिटी के पटेल नगर के रहने वाले महेश कुमार से खरीदे थे। उसी ने बताया कि महेश के संबंध दिल्ली में नकली नोट बनाने वाले गिरोह से है। उधर, कंवरपाल ने ही पुलिस को बताया कि अंबाला में नकली नोटो की एक बड़ी खेप भी पहुंचने वाली है, गिरोह के सदस्य उसे जंडली पुल के पास मिलेंगे। पुलिस ने इन तमाम इनपुट के आधार पर अपनी एसआईटी गठित की और अमृतसर-दिल्ली हाइवे के टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी शुरू कर दी।

विज्ञापन

देखिए, 5 राज्यों में नकली नोट फैलाने वाला गैंग, बाप-बेटा सरगना

fake curency business busted, 5 arrested of international gang

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने महेश कुमार निवासी पटेल नगर अंबाला सिटी, शाहीद हसन व उसका बेटा शाहबुद्दीन निवासी कृष्ण विहार दिल्ली को काबू कर लिया। उसके बैग से 1000, 500 व 100 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। दिल्ली में जहां बाप-बेटा अपना ये गोरखधंधा चला रहे थे, वहीं इन आरोपियों ने लोगों को दिखाने के लिए अपना प्रापर्टी डीलर का काम भी चला रखा था। इलाके में इनकी पहचान एक प्रापर्टी डीलर की हैसियत से ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed