लुधियाना में कैसे धू धूकर जला आयकर भवन, देखिए तस्वीरें
आयकर भवन में लगी आग में देख्ाते ही देख्ाते नामी
कंपनियों से जुड़ा वर्षों का रिकॉर्ड पल भर में राख में तब्दील हो गया।
साजिश है या हादसा देखिए तस्वीरों में
लुधियाना में कैसे धू धूकर जला आयकर भवन, देखिए तस्वीरें
साजिश है या हादसा देखिए तस्वीरों में, जहां नामी कंपनियों से जुड़ा वर्षों का रिकॉर्ड पल भर में राख में तब्दील हो गया। दरअसल पंजाब के लुधियाना में ऋषि नगर स्थित आयकर विभाग की दूसरी मंजिल पर बने हॉल में रविवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गंभीर रूप धारण कर लिया। छुट्टी के कारण दफ्तर में स्टाफ नहीं था।
लुधियाना में कैसे धू धूकर जला आयकर भवन, देखिए तस्वीरें
जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के तीन टैंकरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से आयकर विभाग की रेंज पांच के एरिया का पिछले दस साल का सारा रिकार्ड जल कर राख हो गया।
लुधियाना में कैसे धू धूकर जला आयकर भवन, देखिए तस्वीरें
इस रेंज के तहत लुधियाना की नामी कंपनियां हीरो साइकिल्स लिमिटेड, एवन साइकिल्स, मोंटे कार्लो, रालसन टायर्स और आरती स्टील आती हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब पौने दस बजे लोगों ने आयकर भवन की दूसरी मंजिल पर आग देखी और फायरब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी।
लुधियाना में कैसे धू धूकर जला आयकर भवन, देखिए तस्वीरें
जानकारी मिलते ही आयकर अधिकारी मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरे आयकर भवन में धुआं फैल गया। भवन में लगे खिड़कियों के शीशे तोड़ कर धुआं निकालने का प्रयास किया गया। इसी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा और एटीएम हैं, उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचा।