{"_id":"592fb1c24f1c1be60e8b45ad","slug":"engineer-anjali-rathour-shot-dead-in-noida-sister-anamika-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोएडा में मारी गई इंजीनियर युवती की बहन ने बताई ऐसी बात, मां बाप नहीं जानते होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में मारी गई इंजीनियर युवती की बहन ने बताई ऐसी बात, मां बाप नहीं जानते होंगे
Fri, 02 Jun 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
नोएडा में मारी गई इंजीनियर अंजलि राठौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोएडा में गोली मारकर कत्ल की गई लावा की इंजीनियर अंजलि राठौर की छोटी बहन ने ऐसी बात का खुलासा किया है, जिसके बारे में मां बाप नहीं जानते होंगे।
2 of 7
anjali murder
अंजलि हरियाणा के यमुनानगर के फर्कपुर गांव की रहने वाली है। उसके पिता तेजपाल राठौर यमुनानगर रेलवे वर्कशॉप में सुपरिटेंडेंट ऑफिसर हैं। वहीं छोटी बहन अनामिका और भाई का अजय है। जब से अंजलि की मौत की खबर मिली है, अनामिका व भाई अजय का रो-रोकर बुरा हाल है। अनामिका रोते हुए बताती हैं कि वह जॉब से खुश थी। मेरी उससे हर रोज बात होती थी।
3 of 7
anjali murder
अनामिका ने बताया कि अंजलि बहुत खुशमिजाज और मिलनसार थी। मंगलवार की रात 11 बजे भी उससे बात हुई थी। वह बहुत खुश थी और किसी प्रकार की कोई दिक्कत उसे नहीं थी। जल्दी ही वह छुट्टी लेकर घर आने के लिए भी कह रही थी। कुछ समय पहले अंजली ने उनकी शादी की सिल्वर जुबली (25वीं सालगिरह) धूमधाम से मनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
anjali murder
हाल में ही छोटे भाई का जन्मदिन भी मनाया था। 2 मई को अंजली को राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय में डिग्री सौंपी थी। राष्ट्रपति से डिग्री पाकर वह बेहद खुश थी। डिग्री घर में रखकर वह नोएडा चली आई थी। ऑफिस से वह एक दिन भी छुट्टी नहीं करती थी। अंजली अपने करियर को लेकर बहुत गंभीर थी। तबीयत खराब होने पर भी अगर उसे छुट्टी करने को बोला जाता तो कहती थी कि ऑफिस में बहुत काम है।
विज्ञापन
5 of 7
Anjali Rathore
अनामिका ने बताया कि अंजलि एक सप्ताह पहले घर पर आई हुई थी। मेरा एक्सीडेंट हो गया था तो वह मुझे देखने के लिए आई थी। वहीं अंजलि की हत्या की खबर सुनते ही आस पड़ोस के लोगों की उनके घर पर भीड़ लगी है। हर कोई हत्या की खबर सुनकर नाराजगी जाहिर कर रहा है। घर पर पहुंचे पड़ोसी भी छोटे भाई व बहन को सांत्वना दे रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।