फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश लौट कर बोलीं सुखवंत- सऊदी अरब नर्क से भी बदतर है, रुला देगा खौफनाक सच

Fri, 02 Jun 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल Updated Fri, 02 Jun 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Indian lady sukhwant kaur returned india, who sold, tortured in Saudi Arabia
सऊदी अरब में बेची गई महिला सुखवंत कौर
भारतीय दूतावास की मदद से सऊदी अरब से वतन वापिस लौटी महिला तो आंखें भर आईं। इन्होंने वहां जो कुछ सहन किया, उसका सच खौफनाक है।
Indian lady sukhwant kaur returned india, who sold, tortured in Saudi Arabia
सऊदी अरब में बेची गई महिला सुखवंत कौर
3 लाख में सऊदी अरब में बेची गई महिला सुखवंत कौर मंगलवार को स्वदेश लौट आई है। सुषमा स्वराज ने यह मामला ध्यान में आने के बाद सुखवंत को वापिस लाने के प्रयास किए, जिसमें वह सफल भी हो गईं। सुखवंत पंजाब के जालंधर के नूरमहल के गांव अजतानी निवासी की रहने वाली है। अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने पर सुखवंत के परिजन उन्हें लेने पहुंचे।
Indian lady sukhwant kaur returned india, who sold, tortured in Saudi Arabia
सऊदी अरब में बेची गई महिला सुखवंत कौर
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखवंत कौर ने बताया कि वह सुषमा स्वराज की हमेशा आभारी रहेंगी, जिनकी वजह से वह अपने परिवार से दोबारा मिल पायी है। सुखवंत के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी रणजीत कौर की नकोदर में शादी हुई हैं। छोटा बेटा अरविंदर सिंह टैक्सी चलाने का काम करता है और सबसे छोटा बेटा नरवैल सिंह कुवैत गया हुआ है। सुखवंत का पति कुलवंत सिंह मजदूरी करता है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian lady sukhwant kaur returned india, who sold, tortured in Saudi Arabia
सऊदी अरब में बेची गई महिला सुखवंत कौर
सुखवंत ने बताया कि वह घर की माली हालत को सुधारने के लिए जनवरी महीने में एजेंट के चक्कर में पड़ गई थी। एजेंट ने झूठा वादा किया था कि उसे वहां 22 हजार रुपये वेतन पर नौकरी मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सऊदी अरब में उसको एक मुस्लिम परिवार को पास बेच दिया गया। वे महिला से खाना बनाने और साफ सफाई का काम करवाते थे। उसे घर से बाहर तक जाने की इजाजत नहीं थी।

 
विज्ञापन
Indian lady sukhwant kaur returned india, who sold, tortured in Saudi Arabia
सऊदी अरब में बेची गई महिला सुखवंत कौर
सुखवंत ने बताया किमासिक वेतन तो दूर खाने को खाना तक नहीं देते थे। बचा हुआ खाना खाकर ही वहां पर रहना पड़ता था। बाद में छाती में इंफेक्शन होने की वजह से उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में एक भारतीय नर्स मिली, जो केरल की रहने वाली थी। नर्स ने महिला के पारिवारिक सदस्यों से फोन पर बात करवाई। सुखवंत कौर ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed