'मर्दानी' मेयर का 'बाहुबली' स्टाइल, अच्छे-अच्छे खौफ खा जाएं
चंडीगढ़ की मेयर पूनम शर्मा सब्जी खरीदने निकली थी। रास्ते में कुछ लोग सट्टा खेलते नजर आ गए। मेयर में 'मर्दानी' रूख अपना लिया और सट्टोरियों की जमकर धुनाई की। पुलिस मौके पर पहुंची तो मेयर सट्टेबाज रॉकी की धुनाई कर रही थीं। वहीं, रॉकी के साथी भागने में कामयाब रहे। मेयर का दबंग स्टाइल देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
'मर्दानी' मेयर का 'बाहुबली' स्टाइल, अच्छे-अच्छे खौफ खा जाएं
सूचना मिलने पर सेक्टर-26 की एसएचओ पूनम शर्मा वहां पहुंचीं। उन्होंने रॉकी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि फरार साथियों की तलाश की जा रही है। एएसपी ईस्ट गुरइकबाल सिद्धू का कहना है कि गिरोह की गहनता तक पुलिस जांच करेगी। वहीं मामला सलाहकार विजय देव और डीसी डॉ. एसबी दीपक कुमार तक पहुंच गया है। बता दें कि ग्रेन मार्केट से चंद दूरी पर ही पुलिस लाइन भी है।
'मर्दानी' मेयर का 'बाहुबली' स्टाइल, अच्छे-अच्छे खौफ खा जाएं
मेयर ने कहा कि जब वह यहां पर सब्जी खरीद रहीं थीं तभी महिला विक्रेताओं ने उन्हें पहचान लिया और कहा कि वह नशे और सट्टेबाजी की बात करती रहती हैं, लेकिन यहां पर ग्रेन मार्केट के दो बूथों पर सरेआम मटके की पर्चियां बुक की जा रही हैं। इस सट्टे के अनुसार 10 रुपये में एक नंबर बुक होता है अगर उसका नंबर ड्रा में आ जाता है तो उसे इसके बदले में एक हजार रुपये मिलते हैं।
'मर्दानी' मेयर का 'बाहुबली' स्टाइल, अच्छे-अच्छे खौफ खा जाएं
मेयर ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने सेक्टर-26 थाने में सट्टेबाजी की सूचना दी। उस समय 15 लोग दोनों बूथों में सट्टा बुक करवाने के लिए पर्ची खरीद रहे थे लेकिन उन्हें लगा कि सट्टेबाजों को पुलिस के आने की सूचना मिल गई है। इस कारण उन्होंने खुद ही इन सट्टेबाजों को दबोचने का प्रयास किया। पर्ची बुक करवाने वाले और अन्य सट्टेबाज भागने लगे तो उन्होंने एक को दबोच लिया।
'मर्दानी' मेयर का 'बाहुबली' स्टाइल, अच्छे-अच्छे खौफ खा जाएं
मेयर ने बताया कि उन्होंने सलाहकार विजय देव को भी इसकी सूचना दे दी है। ग्रेन मार्केट में जिन बूथों में सट्टे की बुकिंग हो रही थी। वह संपदा विभाग के अंतर्गत हैं। डीसी ने मेयर को आश्वासन दिया है कि वीरवार सुबह इन दोनों बूथों को सील कर दिया जाएगा क्योंकि यहां पर अवैध तरीके का कारोबार नहीं हो सकता है।