{"_id":"5b2dd3684f1c1b634d8b8016","slug":"dead-body-wakes-up-before-funeral-in-panipat-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डेड बॉडी' से आने लगी आवाज, चेहरे पर था पसीना...फिर हुआ कुछ ऐसा, देख पत्नी के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'डेड बॉडी' से आने लगी आवाज, चेहरे पर था पसीना...फिर हुआ कुछ ऐसा, देख पत्नी के उड़े होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 23 Jun 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक 'डेड बॉडी' से आवाज आने लगी, देखा तो चेहरे पर पसीना था। यह सब देखकर साथ बैठी पत्नी कांपने लगी, फिर जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था। घटना हरियाणा के पानीपत की है। वहीं हर कोई हैरान है कि ऐसा कैसे हो सकता है।
मरकर जिंदा हो गया शख्स
हुआ यूं कि शहर के मशहूर हैंडलूम उद्योगपति कृष्ण मित्तल मरकर अचानक जी उठे। यह देखकर हर कोई अचंभित है कि ये कैसे हो गया। दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने दो दिन तक भर्ती रखने के बाद वीरवार रात को उन्हें मृत घोषित कर दिया। डेथ सर्टिफिकेट देकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मरकर जिंदा हो गया शख्स
परिजनों ने उनकी मौत की सूचना घर पर दे दी तो अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाने लगीं। घर जाने की तैयारियों के बीच शव से आवाज आने लगी और एक परिजन ने कृष्ण मित्तल के शरीर पर पसीने की कुछ बूंदे देखीं। इसके बाद मित्तल को नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें जिंदा बताया और भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मरकर जिंदा हो गया शख्स
अब मित्तल का इलाज चल रहा है। सेक्टर-24 निवासी उद्योगपति कृष्ण मित्तल का इंसार बजार में हैंडलूम का कारोबार है। पिछले दिनों उनके पेट में संक्रमण हो गया था। इलाज 19 जून से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। 21 जून की रात 12 बजे डॉक्टरों ने मित्तल को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार दोपहर 2 बजे मित्तल की पत्नी संतोष, बेटे गौरव, जितेंद्र, समधी भूपेश सिंह और रिश्तेदार राम निवास गोयल शव लेकर पानीपत के लिए चले।
विज्ञापन
मरकर जिंदा हो गया शख्स
परिजनों ने घर पर मौजूद लोगों को अंतिम संस्कार की तैयारी करने के लिए कह दिया। शाम 5:30 बजे शिवपुरी में उनके अंतिम संस्कार का समय तय कर दिया गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। जैसे ही परिजन शव लेकर निकले, रास्ते में मित्तल के समधी भूपेश ने उनके शरीर पर पसीने की बूंदे देखीं। यह बात उन्होंने अन्य परिजनों को बताई। एंबुलेंस चालक को बताया तो उसने मित्तल को एंबुलेंस में मौजूद वेंटिलेटर पर लिटाया और शहर के मॉडल टाउन स्थित अस्पताल ले गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके जीवत होने की पुष्टि की।