{"_id":"5b2dd9b94f1c1bf66e8b9a1e","slug":"sapna-choudhary-entry-in-politics-sapna-chaudhary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पॉलिटिक्स में एंट्री पर सपना चौधरी ने खुद किया था बड़ा खुलासा, अब ले सकती हैं ये बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटिक्स में एंट्री पर सपना चौधरी ने खुद किया था बड़ा खुलासा, अब ले सकती हैं ये बड़ा फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sat, 23 Jun 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
सपना चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या सपना चौधरी राजनीति में आएंगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने खुद एक बड़ा खुलासा किया था और अब वे एक फैसला ले सकती हैं, जिससे कइयों को झटका लगेगा।
sapna chaudhary
सपना चौधरी ने बताया था कि उन्हें अब राजनीति में आने के ऑफर मिल रहे हैं। सपना चौधरी ने इस बात का खुलासा पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया था और उन्होंने पॉलिटिक्स में आने की बात पर खुलकर बात की। हालांकि सपना चौधरी ने ऑफर देने वाली पार्टी या नेता का नाम तो नहीं बताया, लेकिन खुलासा किया कि तीनों बड़ी पार्टियां उनसे संपर्क कर रही हैं। सपना ने कहा राजनीति में अभी उनकी दिलचस्पी नहीं है। फिलहाल वे बॉलीवुड में कैरियर बनाने और स्टेज शो को टाइम देंगी।
sapna chaudhary
सपना चौधरी ने कहा था कि राजनीति के लिए अभी वो बहुत छोटी हैं, भविष्य में देखा जाएगा जो होगा। मैं लोगों के लिए कुछ करना चाहती हूं, लेकिन उसके लिए राजनीति में जाना जरूरी नहीं है। ये काम बाहर रहकर भी हो सकता है। वहीं, अब सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वॉइन करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। खुद सपना चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के दस जनपथ स्थित कार्यालय जाकर उनसे मिलने का वक्त मांगा है। वे राहुल गांधी से भी मिलना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : SELF
इस कदम से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगनी लगी हैं, हालांकि इस बारे में उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्हें दिल्ली के पूर्व कांग्रेस विधायक जय किशन अपने साथ लेकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से मेरे मिलने का कोई राजनीतिक मतलब न निकाला जाए। सोनिया गांधी मुझे बहुत अच्छी लगती हैं इसलिए मिलने आई हूं। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना चौधरी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं।
विज्ञापन
sapna chaudhary
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि सपना चौधरी इस समय देश भर के लोगों की चहेती हैं। उनके एक ठुमके पर लोग दिल हार जाते हैं। सपना की एक झलक पाने को लोग पगलाए रहते हैं। ऐसे में अगर सपना कांग्रेस ज्वॉइन करती हैं, या पार्टी के प्रचार करती हैं तो कई दलों को बड़ा झटका लगा सकता है। वोट बैंक पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि सपना के राजनीति में आने को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा हो जाता है तो कई दिग्गज नेताओं के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।