{"_id":"62c6f5b12e940b093d4a8d9a","slug":"woman-ran-away-with-her-son-in-law-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उजाड़ दीं बेटी की खुशियां: दामाद के साथ भागी 40 साल की सास... पांच बच्चों की मां है महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उजाड़ दीं बेटी की खुशियां: दामाद के साथ भागी 40 साल की सास... पांच बच्चों की मां है महिला
पंजाब के कपूरथला जिले के एक गांव की 40 वर्षीय महिला अपने दामाद के साथ चली गई। अभी बेटी की शादी को तीन महीने ही हुए थे। पांच दिन पहले ही दामाद ससुराल आया था, जो सास को लेकर फरार हो गया।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
नवविवाहिता ने गुरदासपुर के पुराना शाला थाने में मां और देवर ने अपने भाई के खिलाफ शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार कपूरथला जिले के एक गांव निवासी एक युवती का विवाह गुरदासपुर के एक गांव के युवक से हुआ था।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
नवविवाहिता और उसके देवर ने पुलिस को बताया कि फरार युवक विदेश जाने की कोशिश में था। इस कारण वह सास के साथ कई बार बाहर आता-जाता था। इसी दौरान सास व दामाद में प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
इसका पता उन्हें तब चला जब पांच दिन पहले युवक अपने ससुराल आया और पासपोर्ट बनवाने के बहाने अपनी सास के साथ कहीं फरार हो गया। सभी रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
40 वर्षीय महिला के पांच बच्चे भी हैं। थाना पुराना शाला के प्रभारी हरमिंदर सिंह ने शिकायत की पुष्टि की और बताया कि उक्त मामला उनके ध्यान में आया है। फरार हुए सास और दामाद की तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।