{"_id":"62c7161321187a442608fa96","slug":"tarn-taran-police-solves-the-murder-of-taxi-driver","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुहाग पर भारी पड़ा प्रेमी: ऐसे साजिश रचकर शेरा को घेरा... ताबड़तोड़ गोलियां बरसा ली जान, राज खुला तो सब हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुहाग पर भारी पड़ा प्रेमी: ऐसे साजिश रचकर शेरा को घेरा... ताबड़तोड़ गोलियां बरसा ली जान, राज खुला तो सब हैरान
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शेरा की हत्या का खुला राज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पांच जुलाई को पंजाब के तरनतारन जिले में खेमकरण निवासी टैक्सी चालक शेरा मसीह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। थाना वल्टोहा पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। गुरुवार को खेमकरण निवासी साजन सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसने कुबूल किया है कि शेरा मसीह की पत्नी के साथ उसके संबंध थे। इसका पता शेरा को लग गया था। हत्याकांड से संबंधित तीन आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं। शेरा की टैक्सी किराए पर लेकर उसे गोली मारने वाले आरोपी उत्तराखंड के बताए जा रहे हैं। एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि विशेष टीम गठित कर दी गई है। शेरा दो बच्चों का पिता था। उसकी शादी पंजाब होमगार्ड के सेवानिवृत्त कर्मी की बेटी से हुई थी।
2 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (नीचे बैठा हुआ)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी साजन सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसका एक दोस्त अरुण कुमार निवासी रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) में रहता है, जिसके साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। अरुण कुमार ने उत्तराखंड से संबंधित एक युवक रोहित कुमार व एक अन्य युवक को शेरा की हत्या के लिए पंजाब भेजा था।
3 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में सामने आया कि चार जुलाई की रात रोहित कुमार अपने दोस्त के साथ अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। गुरुद्वारा श्री बाबा अटल साहिब के समीप सोनू गेस्ट हाउस में साजन सिंह ने रोहित कुमार और उसके साथी को शेरा की हत्या की पूरी योजना बताई। पांच जुलाई को साजन सिंह बाइक पर रोहित और उसके साथी को लेकर सुबह नौ बजे खेमकरण पहुंचा और टैक्सी स्टैंड के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां पर रोहित कुमार और उसके साथी ने शेरा को अमृतसर जाने के बहाने टैक्सी बुक की। खेमकरण से महज छह किलोमीटर की दूरी पर गांव आसल उताड़ (टाहली) स्थित ईंट-भट्ठे के पास दोनों युवकों ने शेरा मसीह को गोलियां मारकर ढेर कर दिया और फरार हो गए। ये भी पता चला है कि चार जुलाई की रात को सोनू गेस्ट हाउस में रात गुजारते समय साजन सिंह ने टैक्सी चालक शेरा मसीह की फोटो रोहित कुमार और उसके साथी को दिखाई थी। शेरा मसीह घर से टैक्सी स्टैंड पर रवाना हो गया है, ये जानकारी भी साजन ने खुद दोनों आरोपियों (शूटरों) को दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड जाएगी पुलिस
एसएसपी आरएस ढिल्लों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साजन सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। शेरा मसीह की हत्या करने वाले रोहित कुमार और उसके अज्ञात साथी के अलावा अरुण कुमार की गिरफ्तारी लिए पुलिस टीमें उत्तराखंड भेजने की तैयारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।