{"_id":"6b07418c43ab6298780bc8f8","slug":"quack-provided-abortion-medication-woman-dies-from-excessive-bleeding-hathras-news-c-56-1-hts1004-157613-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: झोलाछाप ने दी गर्भपात की दवा, अत्यधिक खून बहने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: झोलाछाप ने दी गर्भपात की दवा, अत्यधिक खून बहने से महिला की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस। सासनी के मोहल्ला कसाई में गर्भपात का प्रयास करने पर झोलाछाप के क्लीनिक पर अत्यधिक खून बहने से महिला की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
पांचवीं बार गर्भ धारण होने पर महिला को तीन दिन पहले झोलाछाप के पास ले जाया गया था। वहां झोलाछाप ने 500 रुपये लेकर दवा की तीन पुड़िया दी थीं, जिन्हें खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।सासनी के गांव रुदायन निवासी शबाना बेगम (33) ने दो बेटी व दो बेटों के बाद पांचवीं बार गर्भ धारण किया था। शबाना के पति राशिद मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें पांचवा बच्चा नहीं चाहिए था। राशिद के अनुसार इसलिए तीन दिन पहले वे लोग सासनी के मोहल्ला कसाईखाना में एक चिकित्सक के यहां पहुंचे और दवा ली।
युवक ने बताया कि दो पुड़िया खाने के बाद शबाना की हालत बिगड़ने लगी। बुधवार की सुबह अत्यधिक दर्द होने पर वे उसी क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। राशिद के अनुसार यहां नर्स ने चेकअप किया और गर्भपात का प्रयास किया, जिससे उनकी पत्नी की हालत और बिगड़ गई और खून बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद उसे हाथरस ले जाने की बोल दिया। वे आनन-फानन यहां पहुंचे। आरोप है कि नर्स ने फोन कर अपनी बेटी को भी साथ भेजा, जो साथ में जिला महिला अस्पताल पहुंची। हालत खराब होने के कारण वहां मना कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। राशिद ने झोलाछाप पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। सीओ डीके सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप के यहां दबिश भी दी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला।
मायके वालों ने लगाया लापरवाही का आरोप
घटना की जानकारी पर अतरौली से महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। शबाना के भाई जावेद ने ससुराल वालों पर उपचार कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जावेद ने कहा कि मंगलवार रात से उनकी बहन की तबीयत खराब थी। ससुरालियों को सरकारी अस्पताल में दिखाना चाहिए था। यदि झोलाछाप पर न जाते तो उनकी बहन जिंदा होती। उन्होंने बताया कि हमने एक ही घर में दो बहनों की शादी की थी। राशिद के बड़े भाई वहीद से शबाना की बहन रूबीना की शादी हुई थी, लेकिन दो साल पहले उसकी भी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। शबाना अपने पीछे चार बच्चों को बिलखते हुए छोड़ गई है।
10 दिन पहले हुई पिता की मृत्यु
भाई जावेद ने बताया कि अभी 10 दिन पहले उनके पिता मुख्तियार की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अभी पिता की मौत के गम से उबरे भी नहीं थे कि अब बहन भी छोड़कर चली गई।