Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mason dies after being hit by a motorcycle

Ambala News: बाइक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after being hit by a motorcycle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलबेड़ा। नग्गल थाना क्षेत्र के खुर्चनपुर गांव के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल खुर्चनपुर निवासी राजिंद्र सिंह को चौड़मस्तपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी मुख्य सिपाही तरसेम कुमार ने बताया कि राजिंद्र सिंह के बड़े भाई की शिकायत पर गांव के ही बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धारा 281 और मौत का कारण बनने की धारा 106 में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खुर्चनपुर निवासी राम सिंह (49) ने बताया कि वह मजदूरी करता है और चार भाइयों में सबसे बड़ा है। उसका छोटा भाई राजिंद्र सिंह (39) राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार सुबह दोनों रामपुर गांव (पंजाब) में काम करने गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे वे काम खत्म कर अलग-अलग बाइकों से घर लौट रहे थे। राजिंद्र सिंह अपनी बजाज बाइक पर आगे चल रहा था जबकि राम सिंह अपनी स्प्लेंडर बाइक पर पीछे था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम सिंह के मुताबिक, रात करीब 7:50 बजे जब वे खुर्चनपुर गांव से लगभग आधा किलोमीटर पहले पहुंचे, तभी गांव की ओर से एक बाइक तेज रफ्तार व लापरवाही से आती दिखी। चालक ने देखते ही देखते राजिंद्र सिंह की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरे और सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

-------
राहगीरों की मदद से पहुंचाया अस्पताल
जांच अधिकारी मुख्य सिपाही तरसेम कुमार ने बताया कि हादसे के बाद राम सिंह ने बाइक रोकी और राहगीरों की मदद से घायल राजिंद्र सिंह को संभाला। उन्होंने मौके पर टक्कर मारने वाली स्प्लेंडर बाइक का नंबर नोट किया और चालक की पहचान गांव के ही दलजीत सिंह के रूप में हुई। निजी वाहन से राजिंद्र सिंह को सीएचसी चौडमस्तपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिटी के नागरिक अस्पताल से बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed