Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student on a motorcycle dies after being hit by a tractor

Moradabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Student on a motorcycle dies after being hit by a tractor
सिरसवां दोराहा। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेकपुर के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 17 वर्षीय छात्र सोंटी को रौंद दिया। दुर्घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार कांस्टेबल परवेज और उनके पिता महमूद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

भोजपुर क्षेत्र के ग्राम नेकपुर निवासी लेखराज का पुत्र सोंटी (17) मोहम्मद रिजवान उल हक मेमोरियल इंटर कॉलेज पीपलसाना में कक्षा 10 में पढ़ता था। वह बुधवार को पीपलसाना बाइक से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। तभी काशीपुर की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उसी समय कांस्टेबल परवेज अपने पिता के साथ नानी हसीना बेगम की तीजे की फतहा में शामिल होने ग्राम गोट जा रहे थे। हादसा देखकर परवेज घबरा गए और उनकी बाइक ट्रॉली से टकरा गई, जिससे वह और उनके पिता घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही परवेज और उनके पिता को इलाज के लिए मुरादाबाद के हायर सेंटर भेजा। सिपाही परवेज वर्तमान में मुजफ्फरनगर के खतौली थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक छात्र के चाचा बिजेंदर ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। छात्र की मौत से परिवार में मातम छा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। मृतक छात्र का अंतिम संस्कार दोपहर बाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed