{"_id":"6b0740c4b67d8e7d0701c5ff","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-143333-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: परीक्षा देने जा रहे दो युवा सड़क हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: परीक्षा देने जा रहे दो युवा सड़क हादसे में घायल
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर के समय परीक्षा देने ईको गाड़ी में जा रहे युवा हादसे में घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए चिनैनी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुद्धमहादेव व रैंगी से कुछ युवा ईको गाड़ी पर सवार होकर परीक्षा देने के लिए उधमपुर जा रहे थे। गाड़ी जब जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंप्याड़ी और जीरो पॉइंट के बीच पहुंची तो चालक की तरफ से नियंत्रण खो जाने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हाईवे पर कुछ स्थानीय लोगों ने गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त देखी तो उसमें सवार घायलों को तुरंत उपचार के लिए अपने वाहन से चिनैनी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत घायलों का उपचार कर उन्हें राहत पहुंचाई तथा घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। वही घायलों की पहचान मधुर 18 निवासी सुद्धमहादेव व ताहिर 18 निवासी रैंगी के रूप में हुई है। दोनों 12वीं की परीक्षा के लिए उधमपुर जा रहे थे।