पठानकोट की सीमा से सटे गांव डाहकुलाड़ा में दो सगे भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों युवकों की हत्या का आरोपी परिवार से सहानुभूति भी दिखाता रहा और पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन पुलिस ने चंद घंटों में गुत्थी को सुलझा लिया और उसे काबू कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के गांव संगराह निवासी 21 वर्षीय विनोद और 19 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है। आरोपी घनश्याम भी गांव संगराह का रहने वाला है और रिश्ते में मृतकों का दूर का मामा लगता है। मामला गांव डाहकुलाड़ा का है। बुधवार रात विनोद और अनिल की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
मामा की बेरहमी: रात में दो सगे भाइयों का गला रेता, सुबह सहानुभूति दिखाने लगा, पुलिस ने ऐसे पकड़ा उसका झूठ
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Apr 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन