{"_id":"6b018c06f26d9aa6bb017cbe","slug":"lok-adalat-in-hoshiarpur-226-cases-settled-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-105765-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में लोक अदालत : 226 मामले निपटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में लोक अदालत : 226 मामले निपटे
Sat, 21 Nov 2026 05:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण ने जिले में दूसरी विशेष लोक अदालत का आयोजन किया। इसमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत लंबित मामलों की सुनवाई हुई।
लोक अदालत में कुल 554 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 226 मामलों का मौके पर ही निपटारा हो गया। संबंधित पक्षों के पक्ष में 4.76 करोड़ रुपये से अधिक के अवाॅर्ड पारित किए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजिंदर अग्रवाल के नेतृत्व में 10 पीठ गठित की गई थीं। इनमें होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां और गढ़शंकर में पीठ शामिल थीं। एक मामले में परमिंदर कौर ने रजवंत कौर को 2.10 लाख रुपये का भुगतान किया। सीजेएम-कम-सचिव नीरज गोयल ने लोगों से लोक अदालतों का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे समय और धन की बचत होती है और आपसी सद्भाव बढ़ता है।