फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरिंटेंडेंट हत्याकांड: दीवार पर खून के धब्बों ने बयां की दरिंदगी, हत्यारे ने किया वार पर वार...पुलिस जता रही ये शक

Wed, 27 Apr 2022 02:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The superintendent of Bal Seva Ashram was brutally murdered in Bhiwani of Haryana
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के भिवानी में बाल सेवा आश्रम के सुपरिंटेंडेंट मनमोहन गिरि की हत्या करने वाला मन में इतनी रंजिश पाले था कि पाइप से उनके सिर में 16 से 20 वार किए। किसी से रंजिश इतनी गहरी थी कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छत तक की दीवारें खून से सनी थी। मनमोहन गिरि ने बचाव में हाथ भी आगे किया तो पाइप से उस पर वार किए गए। हाथ पर भी चोट के निशान हैं। हत्या में शक की सुई बाल आश्रम के ही किसी सदस्य या यहां रहने वाले की ओर घूम रही है। पुलिस इस एंगल से जांच में जुटी है।



रेलवे स्टेशन के नजदीक बाल सेवा आश्रम में सोमवार रात सुपरिंटेंडेंट मनमोहन गिरि की उनके क्वार्टर में ही हत्या कर दी गई। वह अपनी चारपाई पर ही मृत मिले। सुबह स्टाफ सदस्यों ने उनका फोन मिलाया, तो नहीं उठाया। इसके बाद स्टाफ ने अंदर जाकर देखा तो वे अपनी चारपाई पर ही मृत पड़े थे। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस के अलावा सीआईए, एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया और तथ्य जुटाए। 

The superintendent of Bal Seva Ashram was brutally murdered in Bhiwani of Haryana
खून से सने पाइप को देखते डीएसपी वीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टंकी के पाइप से किए गए वार
हत्या टंकी के चार इंची पाइप से की गई है। खून से सना पाइप क्वार्टर के एक साइड झाड़ियों में पड़ा मिला। ऐसा ही पाइप मनमोहन गिरि के क्वार्टर के एक कमरे में ही पुराने काफी पड़े हैं। संभवत: वहीं से उठाकर हत्या को अंजाम दिया गया है। घटनास्थल की दीवारों के अलावा दरवाजे के फर्श और दीवार, क्वार्टर के बाहर की एक दीवार पर भी खून के निशान हैं।

11 किशोरों और स्टाफ से पूछताछ की
हत्याकांड में पुलिस के शक की सुई स्टाफ सदस्यों पर ही घूम रही है। ऐसे में सबसे पहले पूरे स्टाफ की लिस्ट ली गई है। पुलिस ने आश्रम में रह रहे 11 किशोरों से भी पूछताछ की। ये किशोर 15 से 17 वर्ष के है। इसके अलावा आश्रम में कार्यरत पूरे स्टाफ की जानकारी जुटाकर जांच-पड़ताल की जा रही है।

पुलिस टीम ने डीएसपी के नेतृत्व में पूरे आश्रम के चारों ओर की बाउंड्री का निरीक्षण किया। सारे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस आधार पर प्रथम दृष्टि में यह सामने आया कि बाहर से किसी व्यक्ति के आने की संभावनाएं कम है। अंदर से ही किसी सदस्य ने वारदात को अंजाम दिया है।

The superintendent of Bal Seva Ashram was brutally murdered in Bhiwani of Haryana
हत्या के बाद मौके पर पहुंचे बाल सेवा आश्रम संस्था के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रात 10.15 बजे तक मोबाइल पर कर रहे थे बातचीत 
सुपरिंटेंडेंट मनमोहन गिरि अपने क्वार्टर 10 नंबर का मुख्य दरवाजा खुला ही रखते थे। रात को भी बंद नहीं करते थे। आश्रम कर्मचारियों और वहां रह रहे किशोरों ने बताया कि रात सवा 10 बजे तक वे फोन पर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि सुपरिंटेंडेंट मनमोहन ने पाइप से हुए हमले में बचाव के लिए अपना हाथ भी आगे अड़ाया है। यानी उस समय तक वे जाग रहे थे। ऐसे में अंदेशा है कि हत्या सवा 10 से 12 बजे के बीच ही की गई है।

लूट नहीं हत्या ही था इरादा 
पुलिस की प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या करना ही हमलावर का उद्देश्य था। सुपरिंटेंडेंट मनमोहन गिरि गले मे चांदी की चेन पहनते थे और उनकी चेन वहीं गिरी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The superintendent of Bal Seva Ashram was brutally murdered in Bhiwani of Haryana
भिवानी में हत्या के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

अधिकतर सीसीटीवी खराब, कुछ की खंगाली जा रही फुटेज
आश्रम में वैसे तो हरेक जरूरी जगह पर सीसीटीवी लगे हैं, मगर अधिकतर खराब हैं। ऐसे में जब हत्या के मामले में सीसीटीवी देखे तो मुख्य गेट के पास सीसीटीवी की ही फुटेज मिली। बाकी अधिकतर खराब थे। अब पुलिस सही सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
The superintendent of Bal Seva Ashram was brutally murdered in Bhiwani of Haryana
घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत व डीएसपी विरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पानी की टंकी वाले चार इंची लोहे के पाइप से आश्रम के सुपरिंटेंडेंट मनमोहन गिरि की हत्या की गई है।  प्राथमिक जांच में लग रहा है कि बाहर से कोई नहीं आया, किसी अंदर के ही सदस्य ने वारदात को अंजाम दिया है। मनमोहन के सिर पर काफी वार किए गए हैं। पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed