फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के साथ बाथरूम में प्रेमी को देख न पाया बाप, कर डाला पाप

Wed, 01 Feb 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Wed, 01 Feb 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
parents saw daughter with boy friend in bathroom and killed boy at panipat, girl committed suicide
हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग
बेटी को बाथरूम में प्रेमी के साथ देखकर मां-बाप का खून खौल गया। उसके बाद उन्होंने लड़के का वो हाल कर दिया, जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।
parents saw daughter with boy friend in bathroom and killed boy at panipat, girl committed suicide
हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग
घटना हरियाणा के पानीपत की है। भादौड़ गांव में आठ दिन पहले हत्या कर नहर में फेंके गए गांव के गुरमीत का शव सोमवार शाम पश्चिमी यमुना लिंक नहर में बिंझौल पुल के पास बरामद हुआ। शव को प्लास्टिक में ईंटों से बांधकर नहर में फेंका गया था। गुरमीत को गला घोंट कर मारा गया था। उसके बाद शव को गठरी में पत्थरों के साथ बांधकर बिंझौल के पास नहर में फेंक दिया गया​ ​था।
parents saw daughter with boy friend in bathroom and killed boy at panipat, girl committed suicide
हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग
युवक गुरमीत 22 जनवरी को लापता हुआ था। युवक के लापता होने के साथ ही दो दिन बाद वह किशोरी फांसी पर लटकी मिली थी, जिसके पिता पर गुरमीत के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इससे किशोरी की मौत के भी ऑनर किलिंग होने का शक गहरा गया है। पुलिस ने हत्यारोपी किशोरी के पिता को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
parents saw daughter with boy friend in bathroom and killed boy at panipat, girl committed suicide
हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग
22 जनवरी की रात गुरमीत रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। दूसरे दिन परिजनों ने इसराना थाने में शिकायत दी। फिर परिजनों को पता चला कि गुरमीत महेंद्र की बेटी अंशुल से मिलने के लिए गया था। 25 जनवरी को अंशुल की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। अंशुल का ऑर्डियो रिकॉर्डिंग भी सामने आया। 27 जनवरी को परिजन एसपी से मिलने आए और गुरमीत की हत्या का संदेह जता कर जांच सीआईए को देने की मांग की।
विज्ञापन
parents saw daughter with boy friend in bathroom and killed boy at panipat, girl committed suicide
हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग
29 जनवरी को महेंद्र की गिरफ्तार और गुरमीत की हत्या का खुलासा हो गया। बेटी की मौत पर अब भी संशय बना हुआ है। पुलिस उसकी मौत को आत्महत्या ही मान रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा। गुरमीत के परिजनों ने पुलिस की ढिलाई पर गुस्सा जताया और कहा कि अभी तक केवल किशोरी के पिता महेंद्र को ही गिरफ्तार किया है, अन्य आरोपी बाहर घूम रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed