फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप, साथ बंधा मिला 5000 का नोट

Sun, 29 Jan 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ओढां (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ओढां (सिरसा) Updated Sun, 29 Jan 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Pakistani balloon made a stir, was tied a 5000 notes
पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप
हरियाणा के सिरसा जिले में एक गांव में पाकिस्‍तान बैलून मिलने से हड़कंप मच गया। बैलून के साथ 5000 का पाकिस्‍तानी नोट भी बंधा था। तस्वीरें
Pakistani balloon made a stir, was tied a 5000 notes
पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
सिरसा के बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव छतरियां में सती माता के मंदिर के निकट खेतों में फुटबालनुमा एक गुब्बारा मिला है। गुब्बारे पर एक पाकिस्तानी नोट भी बंधा हुआ था। सूचना पाकर बड़ागुढ़ा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 
Pakistani balloon made a stir, was tied a 5000 notes
पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप
गांव के बाहर साहुवाला रोड स्थित सती माता के मंदिर के निकट खेतों में एक व्यक्ति ने संदिग्ध गुब्बारा पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। वहीं कुछ ही समय बाद संदिग्ध गुब्बारे की चर्चा गांव में फैल गई। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani balloon made a stir, was tied a 5000 notes
पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप
पुलिस ने गुब्बारे पर बंधा हुआ पांच हजार रुपये का एक पाकिस्तानी नोट भी बरामद किया है, जिस पर स्टेट ऑफ पाकिस्तान लिखा हुआ है। पुलिस फिलहाल इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर ये गुब्बारा कहां से आया है और उस पर बंधा हुआ नोट असली है या नकली। 
विज्ञापन
Pakistani balloon made a stir, was tied a 5000 notes
पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप
थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि गुब्बारा गुलाबी रंग का था, जिस पर पांच हजार का एक नोट बंधा हुआ था। उन्होंने बताया कि नोट पर पाकिस्तानी बैंक का नाम दर्ज है, हम नोट को जांच के लिए मधुबन भेजेंगे। वहीं इस गुब्बारे को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर गर्म रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed