{"_id":"588c2fb04f1c1b5c02cf75e7","slug":"beauty-queen-arrested-for-robbery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हुस्न के जाल में फंसाकर महंगी चीजें चुराने वाली ब्यूटी क्वीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुस्न के जाल में फंसाकर महंगी चीजें चुराने वाली ब्यूटी क्वीन गिरफ्तार
Sat, 28 Jan 2017 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक ब्यूटी क्वीन जो अपने ऊंचे शौक पूरे करने के लिए इस हद तक चली गई कि जेल की हवा खाना भी उसे नागवर नहीं गुजरा। मीडिया खबरों के मुताबिक ये ब्यूटी क्वीन एक बार नहीं कई बार जेल जा चुकी है। इस बार उसे एक शख्स की महंगी घड़ी और सामान चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
घटना अमेरिका के कोलंबिया की है जहां ब्यूटी क्वीन वेनगास को कनाडा के रहने वाले शख्स माल्ही का महंगा सामान चुराने के आरोप में धर-दबोचा गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक वेनगास ने माल्ही के कपड़े, पर्स और घड़ी रोलेक्स पर हाथ साफ किया।
2 of 5
दरअसल, पार्टी से लौट रहा माल्ही सुबह करीब 4 बजे कैब का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसकी नजर वनगास पर पड़ी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक वेनगास उसे सेक्स करने के लिए उकसाने लगी। लेकिन जब माल्ही उसे छूने लगा तो वेनगास ने उसे साथ में शराब पीने के लिए ऑफर दे डाला।
3 of 5
रूम में पहुंचने के बाद दोनों ने शराब पी और सो गए। जब माल्ही की सुबह आंख खुली तो उसने देखा की वेनगास वहां नहीं थी और उसकी महंगी चीजें भी गायब थी। माल्ही ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वेनगास के साथ एक शख्स भी इस चोरी में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दोनों ने एक महंगी टैक्सी बुक की और भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन कुछ देर दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस स्टेशन में जाकर वेनगास ने अपना गुनाह कबूल लिया, हालांकि उसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
ब्यूटी क्वीन पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुकी है। इससे पहले भी उसने करीब 25 हजार डॉलर की घड़ी और महंगी चीजें एक दंपत्ति के घर से चुराई थी। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने वेनगास को इस आरोप में गिरफ्तार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।