{"_id":"588cb30e4f1c1ba333cf782e","slug":"pakistani-balloon-made-a-stir-was-tied-a-5000-notes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप, साथ बंधा मिला 5000 का नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप, साथ बंधा मिला 5000 का नोट
Sun, 29 Jan 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ओढां (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ओढां (सिरसा)
Updated Sun, 29 Jan 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के सिरसा जिले में एक गांव में पाकिस्तान बैलून मिलने से हड़कंप मच गया। बैलून के साथ 5000 का पाकिस्तानी नोट भी बंधा था। तस्वीरें
2 of 5
पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
सिरसा के बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव छतरियां में सती माता के मंदिर के निकट खेतों में फुटबालनुमा एक गुब्बारा मिला है। गुब्बारे पर एक पाकिस्तानी नोट भी बंधा हुआ था। सूचना पाकर बड़ागुढ़ा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
3 of 5
पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप
गांव के बाहर साहुवाला रोड स्थित सती माता के मंदिर के निकट खेतों में एक व्यक्ति ने संदिग्ध गुब्बारा पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। वहीं कुछ ही समय बाद संदिग्ध गुब्बारे की चर्चा गांव में फैल गई। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप
पुलिस ने गुब्बारे पर बंधा हुआ पांच हजार रुपये का एक पाकिस्तानी नोट भी बरामद किया है, जिस पर स्टेट ऑफ पाकिस्तान लिखा हुआ है। पुलिस फिलहाल इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर ये गुब्बारा कहां से आया है और उस पर बंधा हुआ नोट असली है या नकली।
विज्ञापन
5 of 5
पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप
थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि गुब्बारा गुलाबी रंग का था, जिस पर पांच हजार का एक नोट बंधा हुआ था। उन्होंने बताया कि नोट पर पाकिस्तानी बैंक का नाम दर्ज है, हम नोट को जांच के लिए मधुबन भेजेंगे। वहीं इस गुब्बारे को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर गर्म रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।