{"_id":"5a4de48e4f1c1b4e198b4bfa","slug":"married-boyfriend-killed-bar-dancer-girlfriend-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने धड़ से काट दी बार डांसर प्रेमिका की गर्दन, कसूर सिर्फ इतना सा था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे आशिक ने धड़ से काट दी बार डांसर प्रेमिका की गर्दन, कसूर सिर्फ इतना सा था
Fri, 05 Jan 2018 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बठिंडा बार डांसर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रेमिका बार डांसर थी और वह उससे बहुत प्यार करता था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उसने उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। लड़की का कसूर सिर्फ इतना सा था।
2 of 5
BAR DANCER
एक सिरफिरे आशिक ने तेजधार हथियार से अपनी प्रेमिका बठिंडा की ज्योति उर्फ निशा भट्टी का सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात टिंबा (सूरत) में अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि युवक को प्रेमिका पर किसी और के साथ संबंधों का शक था। आरोपी का नाम प्रीतेश है जो पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। परिजनों को मंगलवार देर रात सूरत पुलिस ने फोन कर कत्ल की जानकारी दी।
3 of 5
BAR GIRL
ज्योति उर्फ निशा भट्टी मूल रूप से पंजाब के बठिंडा की रहने वाली थी और मुंबई में बार डांसर का काम करती थी। ज्योति पहले मॉडलिंग करती थी। उसे अभिनय का शौक था। मुंबई में मॉडलिंग में नहीं चलने पर वह बार डांसर बन गई। जांच में पता चला कि वह दो साल पहले प्रीतेश से मिली थी, जो टिंबा का रहने वाला है। प्रीतेश उससे प्यार करने लगा था और इसके लिए उसने पत्नी को भी तलाक दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
BAR DANCER
जांच में पता चला कि प्रीतेश पटेल का जन्मदिन था। उसने ज्योति को बुलाया था। 26 दिसंबर को वह सूरत के लिए रवाना हुई थी। 27 दिसंबर को बर्थडे मनाने के बाद वे मुंबई के एक होटल में ठहरे। एक जनवरी को वह उसे यह कहते हुए अपने गांव ले आया कि वह उसे अपना घर व खेत दिखाना चाहता है। ज्योति अपने ड्राइवर संदीप सिंह और उसकी पत्नी के साथ टिंबा चली गई।
विज्ञापन
5 of 5
MURDER
वहीं निशा और प्रीतेश की बहस हुई। कारण बठिंडा का युवक गौरव था, जिससे ज्योति फोन पर लंबी बातें करती थीं। पटेल को यह पसंद नहीं था। बहस करते-करते प्रीतेश उसे खेत में ले गया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। पूछताछ में प्रीतेश बताया, उसने निशा पर करीब दो करोड़ खर्च किए थे। इसके बावजूद वह किसी दूसरे को अहमियत देती थी। उसे इसी बात का गुस्सा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।