फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इनेलो नेता के फार्म में घुसकर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, 2 की मौत

Thu, 12 Jan 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा) Updated Thu, 12 Jan 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
huge firing at inld leader darm house at chautala village of sirsa, two workers killed
डबवाली में इनेलो नेता के फार्म पर फायरिंग, दो की मौत
इनेलो नेता के फार्म में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। इस फायरिंग में दो कार्यकताओं की मौके पर ही मौत हो गई। देखिए तस्वीरें।
huge firing at inld leader darm house at chautala village of sirsa, two workers killed
डबवाली में इनेलो नेता के फार्म पर फायरिंग, दो की मौत
हरियाणा में सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव चौटाला में नेशनल हाइवे नंबर 54 पर इनेलो नेता प्रदीप गोदारा के किन्नू प्लांट पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने छुपकर जान बचाई। घटना बुधवार देर रात की है। गाड़ी में सवार होकर आए हमलावर फरार हैं।
huge firing at inld leader darm house at chautala village of sirsa, two workers killed
डबवाली में इनेलो नेता के फार्म पर फायरिंग, दो की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक इनेलो नेता प्रदीप गोदारा का नेशनल हाइवे-54 पर किन्नू प्लांट है। बुधवार रात को प्रदीप गोदारा व कुछ इनेलो कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। इस दौरान कुछ किसान भी वहां आए हुए थे। उनसे बातचीत करने के बाद गोदारा कार्यकर्ताओं के साथ अंदर प्लांट में चले गए। तीन किसान दफ्तर में ही बैठे रह गए। तभी एक गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोग अंदर दफ्तर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
huge firing at inld leader darm house at chautala village of sirsa, two workers killed
डबवाली में इनेलो नेता के फार्म पर फायरिंग, दो की मौत
अंदर आते ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। लगभग 40 राउंड फायर किए। इसमें दो लोगों सतबीर पूनिया पुत्र मांगेराम बिश्नोई व अमित उर्फ घन्ना सहारण पुत्र हरीश की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने छिपकर जान बचाई। गनीमत यह रही कि प्रदीप गोदारा इस हमले में बच गए, वे हमले से कुछ मिनट पहले ही अंदर प्लांट में गए थे।
विज्ञापन
huge firing at inld leader darm house at chautala village of sirsa, two workers killed
डबवाली में इनेलो नेता के फार्म पर फायरिंग, दो की मौत
घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांव वाले जुट गए। चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी, डीएसपी व एसपी सतेंदर गुप्ता मौके पर पहुंचे। सतेंदर गुप्ता का कहना था कि पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस खुलासा करेगी। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डबवाली भिजवाया गया है, जहां एक्स-रे मशीन न चलने के कारण उनके शवों को सिरसा भेजा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed