फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Friday prayers concluded peacefully in Meerut; police force remained deployed.

मस्जिद मामला : कड़ी निगरानी में हुई जुमे की नमाज, पुलिस बल रहा तैनात

Fri, 11 Sep 2026 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Friday prayers concluded peacefully in Meerut; police force remained deployed.
-- संवेदनशील इलाकों ड्रोन की मदद से रखी गई नजर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त प्रकरण के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए शहर से लेकर देहात तक पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस और पीएसी के जवानों को लगाया गया, जबकि अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। एडीजी भानु भास्कर ने डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के साथ सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन, सदर बाजार, लालकुर्ती आदि में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया सहारनपुर में मस्जिद प्रकरण के बाद जुमे की नमाज को लेकर हापुड़ रोड, गढ़ रोड, दिल्ली रोड, कंकरखेड़ा, लिसाड़ी रोड पर किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस ने शुक्रवार सुबह से ही गश्त बढ़ा दी थी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के साथ ही ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जहां पूर्व में विवाद की स्थिति बन चुकी है। पुलिसकर्मियों को मस्जिदों और आसपास के रास्तों पर तैनात किया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने ड्रोन के जरिये भी निगरानी की। छतों और गलियों पर नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय पुलिसकर्मियों को छोटी-से-छोटी सूचना को गंभीरता से लेने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। भड़काऊ पोस्ट व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी भानु भास्कर ने अधिकारियों के साथ जुमे की नमाज से पहले संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई। एसएसपी ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है।


---
-पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रहे सड़क पर
जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार सुबह से ही डीएम डॉ वीके सिंह, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव समेत प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए रहे। पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर सुरक्षा का जायजा लिया। एसएसपी ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed