{"_id":"5afbe65b4f1c1bd1408b5a9a","slug":"honour-killing-in-punjab-father-killed-daughter-with-boy-friend-in-amritsar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: बेटी को प्रेमी के साथ बर्दाश्त न कर पाया बाप और कर डाला घोर 'पाप'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Photos: बेटी को प्रेमी के साथ बर्दाश्त न कर पाया बाप और कर डाला घोर 'पाप'
Thu, 17 May 2018 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Thu, 17 May 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
ऑनर किलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेटी को प्रेमी के साथ देखकर बाप का खून खौल गया। उसके बाद उसने 'पाप' करते हुए दोनों का वो हाल कर दिया, देखकर रूह कांप जाएगी।
2 of 7
ऑनर किलिंग
घटना पंजाब के अमृतसर की है। भारत पाक सीमा के साथ सटे कस्बा खेमकरण में प्रेम संबंधों के चलते दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। लड़के के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी तो मामले का खुलासा हुआ। जांच के बाद जस्सा सिंह, उसके भाई शेर सिंह, हरपाल सिंह, उसकी पत्नी मनजीत कौर, मनप्रीत कौर पत्नी हरपाल सिंह, गुल्ला सिंह पुत्र बोहड़ सिंह, राणा पुत्र शेर सिंह और आकाश पुत्र जस्सा सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।
3 of 7
ऑनर किलिंग
आरोपी जस्सा सिंह को काबू कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, खेमकरण के वार्ड नंबर 2 निवासी किसान परविंदर सिंह के बेटे हुसनप्रीत सिंह (20) के पड़ोस में रहने वाले किसान जस्सा सिंह की बेटी रमनदीप कौर (19) के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन जस्सा सिंह इसके खिलाफ था। रविवार शाम चार बजे हुसनप्रीत सिंह पशुओं को चारा डालने के लिए घर के साथ बनी हवेली में गया, लेकिन वापस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ऑनर किलिंग
देर रात तक परिवार हुसनप्रीत सिंह को ढूंढता रहा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परविंदर सिंह को उनकी रिश्तेदारी में लगते भाई दया सिंह ने बताया कि उसके लड़के को जस्सा सिंह का परिवार पकड़कर अपने घर ले गया है। परविंदर सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हो गया। एसएसपी दर्शन सिंह मान और पट्टी के एसडीएम सुरिंदर सिंह की मौजूदगी में दोनों शवों को बरामद किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
ऑनर किलिंग
पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम को जस्सा सिंह ने अपने भाई शेर सिंह, हरपाल सिंह, पत्नी मनजीत कौर, भाभी मनप्रीत कौर के साथ मिलकर हुसनप्रीत सिंह के सिर में ट्रैक्टर की रॉड दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। रमनदीप कौर ने जब शोर मचाया तो उन्होंने रॉड मारकर उसकी भी जान ले ली। सबूत मिटाने के लिए रमनदीप कौर का शव जस्सा सिंह के घर के सामने रहते भाई हरपाल सिंह के घर में बने शौचालय के मेन होल में छिपा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।