Hindi News
›
Photo Gallery
›
Punjab
›
four people of a family committed suicide in jalandhar, dead body found on highway
{"_id":"57e77af34f1c1bf80a573ac3","slug":"four-people-of-a-family-committed-suicide-in-jalandhar-dead-body-found-on-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जालंधर: एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने की सुसाइड, इस हाल में मिले शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधर: एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने की सुसाइड, इस हाल में मिले शव
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जालंधर में रविवार का आगाज दर्दनाक घटना के साथ हुआ। एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जीवनलीला समाप्त कर ली। देखिए किस हाल में मिले शव?
2 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
जालंधर-पठानकोट हाइवे पर किशनगढ़ के पास चार लोगों के शव बरामद हुए। दो शव सड़क किनारे पड़े थे और दो शव हाइवे के किनारे बने खेतों में मिले। गांव के लोगों ने शवों को देखा और खेतों के मालिक भगवंत सिंह को खबर दी। भगवंत सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
3 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट, दवाइयों के पत्ते, पानी की बोतल और मोबाइल फोन बरामद किए। शवों को देखने से लग रहा है कि चारों ने जहरीली दवा खाकर जान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल फोन खंगाला गया तो मृतकों की शिनाख्त हुई। मरने वालों की पहचान टांडा गांव निवासी अनिल अग्रवाल, उसकी पत्नी रजनी, 23 वर्षीय बेटे अभिषेक और 17 वर्षीय बेटी राशि के रूप में हुई। शवों को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
जालंधर में एक ही परिवार के चार लोगों की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
भोगपुर थाने के एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट हिन्दी में लिखा है और उसमें कुछ फाइनेंसरों पर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही लिखा गया है कि कर्ज से परेशान होकर वे लोग जान दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।