टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत नशे की वजह से हुई। अब तक की गोवा पुलिस की जांच में ये बात आईने की तरह साफ हो गई है। फोगाट की मौत मामले में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें दिख रहा है कि जब वह डांस फ्लोर पर थीं तो उन्हें जबरन कुछ पिलाने की कोशिश की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में जबरन पिलाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति पीए सुधीर सांगवान की तरह दिख रहा है।
{"_id":"630af65172e2e555092c4ad0","slug":"drug-sonali-phogat-was-given-few-hours-before-her-death-was-methamphetamine-goa-police-reveals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat: जिस नशे से गई सोनाली की जान...जानिए कितना खतरनाक है मेथामफेटामाइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonali Phogat: जिस नशे से गई सोनाली की जान...जानिए कितना खतरनाक है मेथामफेटामाइन
Sun, 28 Aug 2022 02:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
आरोपी सुखविंद्र, सोनाल फोगाट और आरोपी सुधीर सांगवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sonali Phogat
- फोटो : Social Media
गोवा के पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने बताया कि सोनाली फोगाट को मौत से कुछ घंटे पहले मेथामफेटामाइन दिया गया था। पुलिस ने रेस्तरां के शौचालय से कुछ बची हुई दवा बरामद की थी।
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
मेथामफेटामाइन बेहद घातक ड्रग होती है। माना जाता है कि इसकी लत बहुत जल्दी लगती है। ये ड्रग नशा लेने वाले के सेंट्रल नर्वस सिस्टम को सीधे प्रभावित करती है। यह नशा देखने में कांच के टुकड़ों की तरह लगता है और बेहद चमकदार होता है। कम से मध्यम खुराक में, मेथामफेटामाइन मूड को खुश कर सकता है, थके हुए व्यक्तियों में सतर्कता, एकाग्रता और ऊर्जा बढ़ा सकता है, भूख कम कर सकता है और वजन घटाने को बढ़ावा दे सकता है। बहुत अधिक मात्रा में यह मनोविकृति, दौरे और मस्तिष्क में रक्तस्राव का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : twitter
इस नशे को सूंघकर या निगल कर लिया जाता है। इसे पानी या शराब में मिलाकर भी लिया जाता है। स्वाद में यह बेहद कड़वा होता है। शनिवार को सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सामने आया था। जिसमें आरोपी सुधीर सांगवान सोनाली के साथ नाचता दिख रहा है। बाद में उसे कुछ पीने के लिए मजबूर करता है हालांकि सोनाली उसे तुरंत थूक देती है।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : twitter
सोनाली फोगाट हत्याकांड में अंजुना पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पकड़े गए ड्रग तस्कर की पहचान रामा मांड्रेकर के रूप में हुई है। इस मामले में अब गिरफ्तारियों की कुल संख्या पांच हो गई है। टिकटॉक की पूर्व स्टार और रियलिटी टीवी शो बिग बॉस की प्रतियोगी सोनाली फोगाट (43) को गोवा आने के एक दिन बाद 23 अगस्त को अस्पताल में मृत लाया गया था।