{"_id":"5935a8c44f1c1b801c9c7fc1","slug":"30-laakh-robbery-case-in-ludhiana-punjab-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: दिनदहाड़े घर में घुसे लुटेरे, दो बहनों को बंधक बनाकर लूट लिए 30 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: दिनदहाड़े घर में घुसे लुटेरे, दो बहनों को बंधक बनाकर लूट लिए 30 लाख
Tue, 06 Jun 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ludhiana Loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कच्चा मलिक रोड स्थित करियाना डिपो मालिक के घर में दीवार फांद कर घुसे लुटेरे दो बहनों को बंधक बनाकर करीब तीस लाख की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट भी की। दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
2 of 6
Ludhiana Loot
जानकारी के अनुसार झांसी चौक के नजदीक किराना डिपो के मालिक जतिंदर कुमार बेरी रोजाना की तरह डिपो पर गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी पत्नी शालू बेरी भी डिपो पर चली गई। घर में उनकी 15 साल की बेटी महक और 12 साल की बेटी हिमानी थीं। शालू बेरी के कोठी से निकलने के करीब पांच मिनट बाद ही तीन नकाबपोश युवक दीवार फांदकर कोठी में दाखिल हो गए। तीनों युवकों ने पहले लॉबी का दरवाजा खोला और फिर अंदर घुस गए।
3 of 6
Ludhiana Loot
अंदर पहुंचते ही उन्होंने महक और हिमानी के बाजू चुन्नी से बांध दिए और उनके मुंह पर टेप लगा दी। लुटेरों ने घर में रखी नगदी और गहनों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए लड़कियों के साथ मारपीट भी की। लड़कियों को इस बारे में जानकारी नहीं होने के कारण लुटेरों ने कोठी की सारी अलमारियों और अन्य सामान खंगाल दिया। फिर वहां से नगदी और गहने लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ludhiana Loot
इस घटना के बाद दोनों बहनें बुरी तरह से सहम गईं। बाद में कुछ हिम्मत करके किसी तरह कोठी के मुख्य दरवाजे तक पहुंच कर शोर मचाया। आसपास के लोग जमा हो गए और लड़कियों को संभाला। उसके बाद उनके माता पिता को सूचित कर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
5 of 6
Ludhiana Loot
सूचना मिलते ही एसपी मनदीप सिंह और डीएसपी सतनाम सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से खंगालने और प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए दो मोटरसाइकिलों पर छह युवक आए थे। इनमें से तीन कोठी के अंदर दाखिल हुए और तीन बाहर ही खड़े रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे झांसी चौक की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिंगर प्रिंट माहिरों की भी सहायता ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।