{"_id":"5935a98d4f1c1b931f9c8027","slug":"in-agra-mob-open-fire-on-police-after-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा बवालः बलवाइयों ने की फायरिंग, बेबस नजर आए पुलिस वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा बवालः बलवाइयों ने की फायरिंग, बेबस नजर आए पुलिस वाले
ब्यूरो/अमर उजाला डौकी ( आगरा )
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
युवक की गोली लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम के सात बजे तक नहरा नाहर सिंह में सन्नाटा पसरा था। गांव वाले सोने की तैयारी कर रहे थे। यमुना किनारे का गांव है, आबादी भी कम है। यमुना किनारे 30-40 ही मकान हैं। तभी दो गाड़ियां पहुंची। थोड़ी देर बाद तीन गोलियां चलने की आवाज आई। एक युवक गाड़ियों के नजदीक ही खड़ा था। उसने नाथूराम वर्मा को गोली मारने के बाद गाड़ी से दो लोगों को भागते हुए देखा। वे थोड़ी दूरी पर पहुंचे ही थे, कि गोली की आवाज सुनकर आए गांव वालों ने घेर लिया।
युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जान बचाकर भागने वाले दोनों भाई थे सुधीर और समर। दोनों भाई बोले, बदमाशों ने हमला किया है। वे नाथूराम को गोली मारकर भाग गए हैं। गांव वाले एक बार तो यकीन कर बैठे लेकिन तभी खुद को चश्मदीद बताने वाला युवक बोला, झूठ बोल रहे हैं ये लोग। इन्होंने ही मारा है उसे। बस फिर क्या था? गांव वाले गुस्से में आ गए। तब तक कई लोगों ने यह भी नहीं देखा था कि गाड़ी में पड़ा शव किसका है?
युवक की गोली लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
पहले इसे देखने गए। इसके बाद समर और सुधीर को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने यूपी - 100 को फोन मिला दिया। इत्तफाक से पुलिस रिस्पोंस वेहिकल ( पीआरवी) नंबर 53 पास ही खड़ी थी। ड्राइवर इसे लेकर पांच मिनट में ही पहुंच गया। उस समय समर सिंह और सुधीर को पीटा जा रहा था। पुलिस को देखकर गांव वाले चौंक गए। पिटाई रोक दी। इसी बीच सुधीर और समर तेजी से भागकर गाड़ी में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधी बेलगाम
- फोटो : अमर उजाला
वे चिल्लाने लगे, बचाओ-बचाओ। पुलिस ने उन्हें लेकर भागने की कोशिश की लेकिन सुधीर हाथ आ गया। उसे गाड़ी से खींच लिया गया। पुलिस पूरी तरह बेबस नजर आई। पुलिस के सामने ही उसे पीट पीटकर मार दिया। यह देखकर समर की रूह कांप उठी। वह और जोर से चिल्लाया। पुलिस ने गाड़ी दौड़ा दी। इस पर गांव वालों ने पथराव कर दिया। गाड़ी को रुकवा लिया गया।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इसे लाठी-डंडों से तोड़ दिया गया। बाद में थाना पुलिस के आने पर ग्रामीणों ने फायर खोल दिए। पुलिस पर गोली चलाई गई। गनीमत रही कि किसी को लगी नहीं। जवाब में पुलिस ने हवाई फायर किए। हालांकि एसएसपी दिनेश चंद दुबे का कहना है कि सुधीर को पुलिस की जीप से खींचकर नहीं मारा गया। उसे घेरकर पहले ही पीटा जा चुका था। इससे उसकी मौत हो गई। उसके भाई को पुलिस ने बचाया।