फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Threatening messages sent to email ID by unknown person; case registered

Sambhal News: मेल आईडी पर अज्ञात ने भेजे धमकी भरे संदेश, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 31 Oct 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 31 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Threatening messages sent to email ID by unknown person; case registered
बबराला। थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी एक व्यक्ति को ई-मेल के जरिये लगातार आपत्तिजनक,धमकी भरे संदेश भेजने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग ई-मेल आईडी से न केवल पीड़ित को निशाना बना रहा है, बल्कि उसके माता-पिता और रिश्तेदारों को भी संदेश भेजकर पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बाघऊ निवासी नरेश पाल सिंह ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी ई-मेल आईडी पर बार-बार अमर्यादित और समाज में छवि धूमिल करने वाले संदेश भेज रहा है। ई-मेल के माध्यम से शारीरिक नुकसान पहुंचाने, जीवन को नरक बना देने जैसी धमकियां भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार 24 अक्तूबर को दोपहर 2:20 बजे उसकी ई-मेल आईडी पर एक और धमकी भरा संदेश भेजा गया। पीड़ित ने संदेश की प्रति प्रार्थनापत्र के साथ पुलिस को उपलब्ध कराई है। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed