फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Auto overturns after being hit by a pickup truck two injured

Sitapur News: पिकअप की टक्कर से पलटा ऑटो, दो घायल

Sat, 31 Oct 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Auto overturns after being hit by a pickup truck two injured
सिधौली। सिधौली-बिसवां मार्ग पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार पिकअप ने एक ऑटो में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार झांकी कलाकार समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी सिधौली पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ऊंचाखेरा अजई निवासी रामप्रवेश और मदारीपुर निवासी रोहित ऑटो से कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्टरबाग से झांकी कार्यक्रम में शामिल होने अटरिया जा रहे थे। इसी दौरान सिधौली-बिसवां मार्ग पर जयपुरिया स्कूल के पास सामने से आ रही पिकअप ने ऑटो में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और दोनों युवक उसके नीचे दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को ऑटो से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिधौली पहुंचाया। चिकित्सकों ने रामप्रवेश की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल और रोहित को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed