{"_id":"6ae4f8c110cbb3b29200d4ae","slug":"attack-with-intent-to-kill-case-registered-against-four-individuals-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-142569-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जान से मारने की नीयत से हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जान से मारने की नीयत से हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 31 Oct 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्बी में बृहस्पतिवार की रात्रि जान से मारने की नीयत से हमला कर कान काट लेने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई कोटगर्बी के निवासी जीशान बेग की तहरीर पर हुई है।
जीशान बेग ने पुलिस को बताया कि वह और उसके परिवार के लोग अपने मामू की दरगाह पर आते जाते रहते हैं। इस दरगाह के पास एक घर है। बृहस्पतिवार की रात्रि में इस घर में रहने वाले लोगों ने रोका और दोबारा न आने की बात कही। सवाल जवाब करने पर आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। कोतवाल मोहित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर हाजी तोराव, आलम, बिलाल और हाजी राशिद निवासी बदायूं दरवाजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद