तस्वीरें: पत्नी की हत्या कर खुदकुशी, बच्चे कलेक्टर के हवाले
अवैध संबंध से दुखी राजमिस्त्री ने पत्नी की हत्या कर खुद भी ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। सुसाइड से पहले कलेक्टर के नाम नोट भी छोड़ा। देखिए, पूरा मामला।
तस्वीरें: पत्नी की हत्या कर खुदकुशी, बच्चे कलेक्टर के हवाले
घटना, अंबाला सिटी की कलाल माजरी कॉलोनी की है। यहां राज मिस्त्री ने पत्नी के अवैध संबंध की वजह से पहले तो टेलीफोन की तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, फिर खुद सिटी के रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने इस वारदात के दौरान एक सुसाइड नोट कलेक्टर के नाम भी छोड़ा है, जिसे राजकीय रेलवे पुलिस ने अपने अधीन ले लिया है।
तस्वीरें: पत्नी की हत्या कर खुदकुशी, बच्चे कलेक्टर के हवाले
सुसाइड नोट में खुलासा हुआ है कि मरने वाला पड़ोस के एक युवक की हरकतों से बहुत ज्यादा परेशान था, जिस वजह से उसे ये दर्दनाक कदम उठाना पड़ा। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, सिटी की कोतवाली पुलिस फिलहाल इस मामले को निपटाने की कार्रवाई कर रही है। लिहाजा इस मामले में अब आगामी कार्रवाई जीआरपी करेगी।
तस्वीरें: पत्नी की हत्या कर खुदकुशी, बच्चे कलेक्टर के हवाले
ये लिखा सुसाइड नोट में: सेवा में, निवेदन है कि मैं बहुत दुख के साथ लिख रहा हूं कि मेरी आत्मा बहुत दुखी हो गई है। मेरे पड़ोस का लड़का मेरा जीवन दुश्वार कर रहा है। आठ-नौ महीने से हमारी पत्नी को डरा व धमकाता है कि तुमने बात न मानी तो तेरे बच्चों को जान से मार दूंगा। मेरी पत्नी डर की वजह से उसके चुंगल में फंस गई है। जब चाहे उसे बुलाकर गलत संबंध बनाता है। अगर वह जाने से मना करती है तो कहता है कि तेरे लड़के को मार दूंगा।
तस्वीरें: पत्नी की हत्या कर खुदकुशी, बच्चे कलेक्टर के हवाले
कलेक्टर साहब में बहुत दुख के साथ आपको खत लिख रहा हूं कि हमें उसने कहीं का नहीं रखा है, इसलिए मैं अपनी पत्नी को जान से मार रहा हूं और खुद मैं भी अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। इसलिए मेरे बच्चों की जिंदगी अब आपके हाथ में हैं, आगे आप चाहो तो उन्हें इंसान बना देना या चाहे मार देना। आगे आपकी मर्जी है। मेरा नाम विश्वनाथ राज मिस्त्री...आरोपी व उसके पिता का नाम भी सुसाइड नोट में लिखा गया है...मोहल्ला कलाल माजरी।