{"_id":"6b051bf753a9b4cfc702fc07","slug":"elderly-man-murdered-in-faridkot-punjab-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग की हत्या: चाय में नींद की गोलियां डाल किया बेहोश, फिर गला घोंट उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग की हत्या: चाय में नींद की गोलियां डाल किया बेहोश, फिर गला घोंट उतारा मौत के घाट
Tue, 24 Nov 2026 10:40 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:40 AM IST
सार
पंजाब के फरीदकोट में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद के चलते बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जैतो के गांव मत्ता में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान हत्या का खुलासा हुआ है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर उसके बेटे, बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने मृतक के बेटे हरविंदर सिंह उर्फ निक्का और बेटे के साले चरणजीत सिंह उर्फ चन्नू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले की शिकायत उसकी बेटी सुखप्रीत कौर निवासी गांव बरकंदी, जिला श्री मुक्तसर साहिब ने पुलिस को दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 22 नवंबर की सुबह करीब सात बजे उसके पति बलराज सिंह को उसके भाई हरविंदर सिंह ने फोन करके बताया कि उनके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर वह अपने पति के साथ गांव मत्ता पहुंची। वहां पिता के गले पर निशान देखकर उसे मौत के कारणों को लेकर संदेह हुआ। बेटी ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उसका भाई हरविंदर सिंह और भाभी कोमल मकान अपने नाम करवाने तथा पैसों को लेकर अक्सर पिता के साथ झगड़ा करते थे।

Trending Videos
शिकायत के मुताबिक 21 नवंबर को हरविंदर का साला चरणजीत सिंह निवासी श्रीगंगानगर भी गांव आया हुआ था। उस शाम भी पिता के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद हरविंदर ने अपने दोस्त धर्मेंद्र सिंह उर्फ भिंदर उर्फ बकरा और एक अन्य युवक को भी बुला लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कोमल ने बुजुर्ग की चाय में नींद की गोलियां मिला दीं। रात करीब 11:30 बजे जब हरजिंदर सिंह बेहोशी की हालत में हो गए तो हरविंदर, चरणजीत, धर्मेंद्र और अज्ञात युवक ने उनके हाथ-पैर पकड़ लिए।
इसके बाद कोमल ने उनके गले में परना डालकर गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई जैजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने हरविंदर सिंह उर्फ निक्का और चरणजीत सिंह उर्फ चन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद कोमल, धर्मेंद्र सिंह उर्फ भिंदर उर्फ बकरा और एक अज्ञात युवक की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का मंगलवार को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।