अगर आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो कंपनी आपके लिए धमाकेदार प्लान लेकर आई है, जिनमें फ्री डाटा और कॉलिंग ऑफर मिलेगा तो जल्दी से फायदा उठाइए।
चुनौती आती रहेगी। सर्विस ठीक है तो सब मेरे साथ रहेंगे। ग्राहकों को बेहतर सेवा देना हमारा लक्ष्य है। यह बातें शुक्रवार को बीएसएनल के पंजाब सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक टेलीकॉम एमएस ढिल्लों ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। इस दौरान एमएस ढिल्लों ने कई घोषणाएं कीं।
ढिल्लों ने कहा कि देश को पहली मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी बीएसएनएल ग्राहकों को 49 रुपये में लैंडलाइन कनेक्शन और आल इंडिया में इनकमिंग रोमिंग फ्री कॉल की सुविधा दे रही है। संडे को किसी भी नेटवर्क पर रोमिंग फ्री कालिंग देने से लोगों में फिर से लैंडलाइन फोन सेवा के प्रति आकर्षण बढ़ता जा रहा है।
ढिल्लों ने कहा कि बीएसएनएल की ओर से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए सिस्टम को नई तकनीक को लगाकर दिया जा रहा है। बीएसएनएल ने हाल ही में अपने ब्रांडबैंड ग्राहकों को 675 रुपये के पैक पर 2 से 4 एमबीपीएस की सेवा प्रदान की है।
ग्राहकों के लिए 249 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड डाटा डाउनलोड दिया जा रहा है। वहीं 490 रुपये में फ्री एफयूपी डाटा डाउनलोड के साथ 35 जीबी तक। उन्होंने बताया कि माडर्न ग्राहकों के लिए वाइफाई मॉडम में 1500 रुपये में 100 प्रतिशत कैशवैक को शुरू किया।