{"_id":"59be2b9a4f1c1bb4688b51ad","slug":"body-of-missing-karnal-dy-mayor-s-brother-found","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी मामले को लेकर तनाव में था डिप्टी मेयर का भाई, पुलिस ने बनाया दबाव तो नहर में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी मामले को लेकर तनाव में था डिप्टी मेयर का भाई, पुलिस ने बनाया दबाव तो नहर में कूदकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले तीन दिन से हरियाणा के करनाल से लापता इनेलो नेता व नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज वधवा के भाई भारत उर्फ सोनू वधवा का शव आवर्धन नहर से शनिवार को बरामद कर लिया गया।
2 of 7
Karnal News
परिजनों के अनुसार, दिसंबर, 2016 में हुई नोटबंदी के बाद तरावड़ी थाने में अपने पिता पर दर्ज केस को लेकर सोनू काफी तनाव में था। आरोप है कि पुलिस ने उसके पिता की गिरफ्तारी का दबाव बनाया तो वह यह सहन नहीं कर सका और आवर्धन नहर में कूदकर जान दे दी।
3 of 7
Karnal News
गौरतलब है कि डिप्टी मेयर मनोज वधवा का भाई भारत उर्फ सोनू वधवा ही कारोबार संभलता था। अचानक 14 सितंबर को वह घर से लापता हो गया। उसकी गाड़ी पक्के पुल पीर के पास आवर्धन नहर के पास खड़ी मिली। दो दिन से पुलिस के गोताखोर उसको तलाश रहे थे, शनिवार सुबह दस बजे गांव बजीदा के पास शव बरामद किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Karnal News
यहां पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, परिजनों की मांग थी कि पहले डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएसपी सिटी व सीआईए टू के इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज किया जाए, इसके बाद ही वे शव को उठाएंगे। दोपहर 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक गहमागहमी रही और पुलिस के खिलाफ समर्थकों ने नारेबाजी भी की। दोपहर बाद डीसी डा. आदित्य दहिया व एसपी जेएस रंधावा के साथ करीब डेढ़ घंटे तक चली परिजनों की बैठक के बाद परिजन शव उठाने को तैयार हुए।
विज्ञापन
5 of 7
Karnal News
इस दौरान डीसी व एसपी ने आश्वासन दिया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर थाने में डीडीआर दर्ज की जाएगी और 15 दिन में इस पूरे मामले की जांच की जाएगी, अगर कोई पुलिस अधिकारी इसमें दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने शव उठाया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।