कंगारूओं के 3 विकेट लेकर स्टार बने बरिंदर सरां का पहला ट्वीट
अपने डेब्यू मैच में कंगारू टीम के कप्तान समेत तीन धाकड़ बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाने वाले बरिंदरा सरां ने ट्वीट कर दिल की बात कही। देखिए क्या बोले?
कंगारूओं के 3 विकेट लेकर स्टार बने बरिंदर सरां का पहला ट्वीट
बरिंदरा सरां ने कंगारूओं के तीन विकेट झटकने के बाद लोगों का आभार जताने के लिए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि प्यार, समर्थन और भकामनाओं के लिए आप सभी लोगों को धन्यवाद। मैं इस प्यार से अभिभूत हूं और भारत की कैप पहनना सपना सच होने जैसा है।
कंगारूओं के 3 विकेट लेकर स्टार बने बरिंदर सरां का पहला ट्वीट
अपनी इस उपलब्धि के साथ बरिंदर ने बीसीसीआई की वेबसाइट पर भी टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया। बीसीसीआई ने सरां के दो मिनट पांच सेकेंड के इंटरव्यू को अपनी वेबसाइट पर जैसे ही अपलोड किया तो देखने वालों का आंकड़ा 21 हजार से पार हो गया। जबकि भारतीय और ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान को आधे से भी कम लोगों ने सुना। सर्च इंजन गूगल पर बरिंद्र सरां को एक दिन में ही पचास हजार से अधिक बार सर्च किया गया है।
कंगारूओं के 3 विकेट लेकर स्टार बने बरिंदर सरां का पहला ट्वीट
बरिंदर सरां की तारीफ हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह और हरभजन सिंह भज्जी भी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ भी उनकी गेंदबाजी की प्रशंसा कर चुके हैं। फिंच, डेविड वॉर्नर का विकेट लेने पर रणजी टीम ने ट्वीट किया कि हमारे शेर शिकार पर हैं। ट्विटर पर उनके दीवाने लगातार बधाई दे रहे हैं।
कंगारूओं के 3 विकेट लेकर स्टार बने बरिंदर सरां का पहला ट्वीट
हरियाणा के इस खिलाड़ी को पंजाब की रणजी टीम का भारी समर्थन मिल रहा है, क्योंकि सरां पंजाब की रणजी टीम से ही खेलते हैं। टीम के खिलाड़ी लगातार उनकी हौसला-अफजाई करते रहे। हरियाणा वासियों का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिला। खासकर युवा क्रिकेटरों को अपना दीवाना बना लिया है। हालांकि अभी तक दोनों राज्यों की सरकारों ने इस गेंदबाज के लिए अपने मुंह से एक शब्द भी नहीं कहे हैं, लेकिन बरिंदर सरां क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में बस गए हैं।