फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम मिमिक्री केस के पूरे घटनाक्रम पर बोले कीकू 'पलक'

Fri, 15 Jan 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल/फतेहाबाद Updated Fri, 15 Jan 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन

राम रहीम मिमिक्री केस के पूरे घटनाक्रम पर बोले कीकू 'पलक'

kiku sharda palak reaction on gurmeet ram rahim mimicry case

गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री केस में चले पूरे घटनाक्रम पर कॉमेडियन कीकु शारदा 'पलक' ने दिल छू लेने वाली कई बातें कही। जानिए क्या बोले?

राम रहीम मिमिक्री केस के पूरे घटनाक्रम पर बोले कीकू 'पलक'

kiku sharda palak reaction on gurmeet ram rahim mimicry case

मामले में कीकु शारदा को कैथल पुलिस की क्लीनचिट और रिहाई के बाद रात करीब नौ बजे तक सिविल लाइन थाने में रखा गया। जहां से उन्हें फतेहाबाद पुलिस लेकर रवाना हो गई। उसके बाद पूछताछ और जांच के बाद उन्हें रिहा कर ‌दिया गया। फतेहाबाद रवाना होने से पूर्व बातचीत में कीकू ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। वे इस मामले में मिली सीख को अपने काम में जरुर प्रयोग करेंगे।

राम रहीम मिमिक्री केस के पूरे घटनाक्रम पर बोले कीकू 'पलक'

kiku sharda palak reaction on gurmeet ram rahim mimicry case

कीकू ने कहा कि उनका काम हंसाना है। वे हंसाते रहेंगे। लेकिन एफआईआर जैसे कार्यक्रमों में नकली पुलिस के किरदार एवं असली पुलिस कार्रवाई में शामिल होने के अनुभव को वे अपने काम में काम में जरूर शामिल करेंगे। कीकू ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। उन्हें खुद पता नहीं था कि उन्होंने किस की पोशाक पहनी है। उन्हें जो प्रोड्यूसर ने पहनने को दिया, वह पहन कर अभिनय कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम रहीम मिमिक्री केस के पूरे घटनाक्रम पर बोले कीकू 'पलक'

kiku sharda palak reaction on gurmeet ram rahim mimicry case

न्यायिक परिसर में कोर्ट के आदेश पर जेल ले जाते समय उमड़ी भीड़ के बीच से निकलते समय के अनुभव के बारे में उन्होंने कहा कि एक बार तो डर लगता ही है। लेकिन कैथल पुलिस ने उन्हें पूरी सुरक्षा दी। यहां कॉमेडी कार्यक्रम की तरह से ही पूरा हास्य का वातावरण मिला। वे दिन भर पुलिस कर्मियों के साथ हंसी मजाक करते रहे।

विज्ञापन

राम रहीम मिमिक्री केस के पूरे घटनाक्रम पर बोले कीकू 'पलक'

kiku sharda palak reaction on gurmeet ram rahim mimicry case

किसी ने मामले को लेकर कहा कि आज का सबसे हॉट ट्वीट आपका ही है। इस पर पलक ने कहा कि नहीं भाई मुझे ऐसी प्रसिद्धि नहीं चाहिए। मुझे तो अपने काम के बल पर पहचान मिले, इतना बहुत है। डेरा मुखी द्वारा ट्वीट पर माफी की सूचना पर कीकु ने कहा कि इसके लिए भी वे आभारी हैं। लेकिन फिर भी यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो इसके लिए वे माफी मांगते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed