फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में इन दिनों क्या कर रहे हैं आसाराम के पुत्र नारायण साईं?

Fri, 12 Feb 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल।
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल। Updated Fri, 12 Feb 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन

जेल में इन दिनों क्या कर रहे हैं आसाराम के पुत्र नारायण साईं?

asaram bapu son narayan sai in karnal jail

आसाराम बापू के पुत्र नारायण साईं दो साल जेल में रहने के बाद अब सुधरने लगे हैं। नियम कायदों को समझते हुए अदब से पेश आने लगे हैं। ये पुष्टि करनाल जेल के एसपी ने की। रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज, करनाल

जेल में इन दिनों क्या कर रहे हैं आसाराम के पुत्र नारायण साईं?

asaram bapu son narayan sai in karnal jail

नारायण साईं की जेल बदलने से उसको करनाल जेल में पहली रात मंगलवार को रातभर करवटें बदलता रहा। कभी बैरक में घूमने लगता तो कभी गुमशुम लेटा रहा। सुबह शाम के समय मन ही मन में भजन भी किया। अन्य बंदियों की तरह साईं ने खाना भी लिया। जेल में भी अन्य बंदी नारायण साईं के दर्शन करते रहे। नारायण साईं सभी से हाथ जोड़कर पेश आ रहा है। बुधवार को उसने गीता ग्रंथ मांगा, जो उसको उपलब्ध करा दिया।

जेल में इन दिनों क्या कर रहे हैं आसाराम के पुत्र नारायण साईं?

asaram bapu son narayan sai in karnal jail

गौरतलब है कि गुजरात पुलिस ने मंगलवार को आसाराम के पुत्र नारायण साईं को मंगलवार को पानीपत कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी नारायण साईं को करनाल जेल भेज दिया। साईं को करनाल में सुरक्षा के बीच लेकर पहुंचे और करनाल जेल में बंद कराया। गौरतलब है कि सूरत की महिला से यौन उत्पीड़न मामले में प्रमुख गवाह महेंद्र को पिछले साल की 13 मई 2015 को दो बदमाशों ने गोली मारी थी। बाल-बाल बचे महेंद्र ने इसके पीछे साई का हाथ बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में इन दिनों क्या कर रहे हैं आसाराम के पुत्र नारायण साईं?

asaram bapu son narayan sai in karnal jail

आसाराम के पुत्र नारायण साईं करनाल जेल में आते ही गीता पढ़ने लगे हैं। बुधवार सुबह उसने श्रीमद्भगवत गीता ग्रंथ की मांग की और जेल प्रशासन ने उपलब्ध करा दी। बुधवार को दिनभर जहां नारायण साईं ने गीता पढ़ी, साथ ही लाइब्रेरी से अन्य साहित्यिक व धार्मिक पुस्तकें भी ली हैं। जेल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए नारायण साईं को सामान्य सुरक्षा बैरक में रखा गया है। उसकी बैरक में अन्य कैदी भी हैं।

विज्ञापन

जेल में इन दिनों क्या कर रहे हैं आसाराम के पुत्र नारायण साईं?

asaram bapu son narayan sai in karnal jail

नारायण साईं के भक्त भी जेल के आसपास चक्कर लगाते रहे, लेकिन अभी तक साईं से किसी की मुलाकात नहीं कराई है। करनाल जेल में अब दो वीआईपी आरोपी जैसे ही हैं। इनमें एक आरोपी अजय पंडित जो करोड़ों रुपये की ठगी में बंद है। दूसरी आरोपी नारायण साईं पहुंच गया है। इससे जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी बढ़ाई हुई है। जेल प्रशासन का कहना है कि नारायण साईं दो साल से जेल में है। इसलिए उसको जेल के कानूनों का पूरा ज्ञान हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed