ग्रेट खली को WWE चैंपियन बनाने वाले 'मिस्टर इंडिया' नहीं रहे
पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली को WWE चैंपियन बनाने वाले उनके गुरु 'मिस्टर इंडिया' डॉ. रणधीर हस्तीर का निधन हो गया है। देखिए, उनका प्रोफाइल। रिपोर्टः सौरभ खन्ना
ग्रेट खली को WWE चैंपियन बनाने वाले 'मिस्टर इंडिया' नहीं रहे
ग्रेट खली के गुरु डॉ. रणधीर हस्तीर (64) का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 62 साल के डॉ. हस्तीर जालंधर स्थित अपने अस्पताल में पौने 12 बजे मरीज की जांच करते हुए गिर पड़े। इसके बाद उन्हें जौहल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्रेट खली को WWE चैंपियन बनाने वाले 'मिस्टर इंडिया' नहीं रहे
डॉ. हस्तीर ने बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया का खिताब भी जीता था। गोवा में दिसंबर 2015 को हुई नेशनल मास्टर एथलेटिक्स टूर्नामेंट में डॉ. रणधीर हस्तीर ने शॉटपुट इवेंट में भागेदारी करते गोल्ड मेडल जीता था। इस साल भी वे मैसूर में 2 से 6 मार्च तक होने वाली नेशनल मास्टर एथलेटिक्स टूर्नामेंट में जाने वाले थे।
ग्रेट खली को WWE चैंपियन बनाने वाले 'मिस्टर इंडिया' नहीं रहे
ग्रेट खली दिलीप सिंह ने फोन पर डॉ. रणधीर हस्तीर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा कि वे अब नहीं रहे। वह सिर्फ उनके कोच ही नहीं थे, बल्कि डॉक्टर होते हुए उन्हें बॉडी बिल्डिंग की खासी नॉलेज भी थी। उनके निधन की सूचना से बॉडी बिल्डिंग के जगत में मातम छा गया है।
ग्रेट खली को WWE चैंपियन बनाने वाले 'मिस्टर इंडिया' नहीं रहे
खली कहते हैं कि डॉ. रणधीर हस्तीर पंजाब पुलिस को बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग देते थे। मैं भी उनके पास सीखने गया। उन्होंने मुझे भी ट्रेंड किया। इसी दौरान मैं 1997-98 में मिस्टर इंडिया बना। मुझे इस बात का बड़ा गहरा दुख हुआ है। उनका बॉडी बिल्डिंग में जो योगदान है, वह भुलाया नहीं जा सकता है।