{"_id":"59be7e2b4f1c1b8b688b50e6","slug":"alwar-mp-chand-nath-yogi-passes-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराधिकारी चुनने के बाद महंत चांदनाथ ने त्यागा शरीर, सीएम योगी-खट्टर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराधिकारी चुनने के बाद महंत चांदनाथ ने त्यागा शरीर, सीएम योगी-खट्टर पहुंचे
Mon, 18 Sep 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Chand Nath Yogi passes away
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 1985 में मस्तनाथ मठ की गद्दी संभालने वाले महंत चांदनाथ ने 29 जुलाई 2016 को अपने शिष्य योगी बालकनाथ को उत्तराधिकारी बना दिया था। लंबे समय से बीमार चल रहे महंत चांदनाथ ने खुद को स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया था। उत्तराधिकारी चुनने के 13 महीने 15 दिन बाद ही महंत चांदनाथ ने अपना शरीर त्याग दिया। अब मस्तनाथ मठ में आठवें उत्तराधिकारी के तौर पर योगी बालकनाथ गद्दी संभालेंगे।
2 of 6
Chand Nath Yogi passes away
महंत चांदनाथ का जन्म 21 जून 1956 को दिल्ली के बेगमपुर गांव के किसान परिवार में हुआ। वर्ष 1977 में अस्थल बोहर मस्तनाथ मठ के महंत श्रेयोनाथ के शिष्य बने। महंत श्रेयोनाथ ने उनको अस्थल बोहर मठ का महंत बनाने से पहले हनुमानगढ़ के मठ के कोठारी की जिम्मेदारी दी थी। वर्ष 1984 में उन्हें उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। श्रेयोनाथ के ब्रह्मलीन होने के बाद वर्ष 1985 में महंत चांदनाथ ने गद्दी संभाली।
3 of 6
Chand Nath Yogi passes away
महंत श्रेयोनाथ से पहले सिद्ध योगी तोतानाथ ने 1864 से 1894, सिद्ध योगीराज मेघनाथ ने 1894 से 1923, सिद्ध योगीराज मोहरनाथ ने 1922 से 1935 और सिद्ध योगीराज पूर्णनाथ ने 1963 से 1939 तक मठ की गद्दी संभाली। इसके बाद 1939 से 1985 तक महंत श्रेयोनाथ और फिर सातवें उत्तराधिकारी के तौर पर महंत चांदनाथ उत्तराधिकारी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Chand Nath Yogi passes away
पिछले साल 29 जुलाई 2016 को महंत चांदनाथ ने मठ की परंपरा के अनुसार, अपने शिष्य योगी बालकनाथ को उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया था। करीब 13 महीने 15 दिन बाद अब महंत चांदनाथ के ब्रह्मलीन होने के बाद आठवें उत्तराधिकारी के तौर पर योगी बालकनाथ मठ की गद्दी संभालेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Chand Nath Yogi passes away
गौरतलब है कि महंत चांदनाथ को वर्ष 2014 में राजस्थान के बहरोड़ हलके के लोगों ने विधायक बनाया और फिर अलवर संसदीय क्षेत्र से सांसद बने। उन्हें शिक्षा रत्न के साथ-साथ राजस्थान गौरव समेत कई अवार्ड मिल चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।