{"_id":"584286cc4f1c1be665de8486","slug":"after-noteban-compulsion-of-aadhar-card-for-board-exam-jee-mains-exam-and-lpg-subsidy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड को लेकर दो बड़े फैसले, देख लें वरना पछताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड को लेकर दो बड़े फैसले, देख लें वरना पछताएंगे
Sun, 01 Jan 2017 10:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आधार कार्ड को लेकर दो बड़े फैसले लिए गए हैं, जिन्हें एक दिसंबर से लागू भी कर दिया गया है। जल्दी से देख लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
2 of 5
आधार कार्ड
अभी तक सरकारी कामकाज के लिए आधार कार्ड जरूरी है, लेकिन अब इसे पढ़ाई-लिखाई के लिए भी अनिवार्य कर दिया गया है। हरियाणा बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि एग्जाम में बैठने के लिए आधार कार्ड होना बहुत जरूरी है। जेईई मेन्स के फॉर्म भरने के लिए भी इसे जरूरी कर दिया गया है। इस बार ऑनलाइन आवेदन में आधार नंबर देना जरूरी होगा। जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय के आवेदकों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है।
3 of 5
आधार कार्ड
सीबीएसई बनवाएगा आधार कार्डः सरकार के इस फैसले के बाद आधार कार्ड की अनिवार्यता की वजह से परेशान स्टूडेंट्स के लिए सीबीएसई ने नई कवायद शुरू की है। दरअसल, सीबीएसई स्टूडेंट्स के आधार कार्ड बनवाएगा। इसके लिए देशभर में 104 सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने इन केंद्रों की सूची जेईई मेन्स की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आधार कार्ड
आधार कार्ड के लिए बनाए सुविधा केंद्रः सुविधा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 3 से 5 हफ्तों में आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी स्टूडेंट को मैसेज और ईमेल से मिलेगी। अगर आवेदन की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2017 तक आधार नहीं बन पाता है तो वह फॉर्म में आधार के एनरोलमेंट नंबर को भर सकते हैं। एनरोलमेंट नंबर आधार के रजिस्ट्रेशन के समय मिले स्लिप पर लिखा होता है और यह 28 डिजिट का होता है।
विज्ञापन
5 of 5
आधार कार्ड
आधार को लेकर दूसरा फैसलाः अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो रसाई गैस पर सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाएगी। ऑयल कंपनियों ने निर्देश जारी किए हैं कि सब्सिडी उन्हें ही दी जाए जिनके आधार कार्ड गैस कनेक्शनों से लिंक हैं। वहीं, राहत देते हुए ये निर्देश भी जारी किए हैं कि अगर गैस कनेक्शन आधार से लिंक नहीं कराया है या आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो 31 दिसंबर 2016 तक लिंक करा लें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।