देखिए, मरने के बाद फेसबुक पर 'हीरो' बना गैंगस्टर
गोलियों से भून दिया गया गैंगस्टर सुक्खा काहलवां सोशल मीडिया पर एकाएक हीरो बन गया है। उसके नाम से बने 3 फेसबुक पेज अपने आप अपडेट हो रहे हैं।
देखिए, मरने के बाद फेसबुक पर 'हीरो' बना गैंगस्टर
फेसबुक पेजों पर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। टाइमलाइन पेज पर हजारों युवा सुक्खा की फोटो डाल रहे हैं। इतना ही नहीं सुक्खा काहलवां के फेसबुक अकाउंट को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
देखिए, मरने के बाद फेसबुक पर 'हीरो' बना गैंगस्टर
अपडेट करने वाला कौन है यह पता नहीं चल पा रहा है। सुक्खा काहलवां की बुधवार को अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर फगवाड़ा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।
देखिए, मरने के बाद फेसबुक पर 'हीरो' बना गैंगस्टर
सुक्खा काहलवां के नाम से सोशल मीडिया पर तीन अकाउंट बने हुए हैं। एक पेज सुक्खा काहलवां शार्प शूटर के नाम से है। एक ऑफिशियल पेज है जिसे 25 हजार से अधिक युवा लाइक कर चुके हैं। सुक्खा की हत्या के बाद से ही लगातार पेज पर पोस्ट डाली जा रही हैं।
देखिए, मरने के बाद फेसबुक पर 'हीरो' बना गैंगस्टर
सभी पेजों पर हजारों युवाओं ने शब्दों से दूसरे गुट को चेतावनी भी दी हुई है। गैंगस्टर दलजीत भाना ने भी सुक्खा को श्रद्धांजलि दी है। भाना पर तीन युवकों को जालंधर में गोलियों से भूनने के केस दर्ज हैं।