किडनेपर्स से ऐसे छुड़वाया तिहाड़ जेल के वार्डन का बेटा
दिल्ली से 4 दिन पहले अगवा हुए तिहाड़ जेल के वार्डन के 5 साल के बेटे को सकुशल मुक्त करवा लिया गया।
रेवाड़ी पुलिस के अनुसार तिहाड़ जेल में वार्डन भूपेंद्र के पांच वर्षीय बेटे निखिल का 18 जनवरी की सुबह घर के पास पार्क से अपहरण कर लिया था। सोमवार को बदमाशों ने भूपेंद्र को फोन कर बेटे को छोड़ने की एवज में फिरौती की मांग की। भूपेंद्र ने यह जानकारी दिल्ली पुलिस को दी।
किडनेपर्स से ऐसे छुड़वाया तिहाड़ जेल के वार्डन का बेटा
20 जनवरी को अपहर्ताओं ने फिर से फोन कर फिरौती के 25 लाख रुपये की मांग रखी। पुलिस ने पता लगाया कि जिस नंबर से फोन आया है, वह रेवाड़ी स्थित एक एसटीडी बूथ का है।
किडनेपर्स से ऐसे छुड़वाया तिहाड़ जेल के वार्डन का बेटा
21 जनवरी को बदमाशों ने फिरौती की रकम रेवाड़ी जंक्शन पर देने को कहा। इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीम शहर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया।
किडनेपर्स से ऐसे छुड़वाया तिहाड़ जेल के वार्डन का बेटा
रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक ने दिल्ली पुलिस के साथ धारूहेड़ा सीआईए टीम से संयुक्त ऑपरेशन करने को कहा। योजनानुसार कंटेनर यार्ड के पास फिरौती की रकम रख दी गई। बदमाश जैसे ही फिरौती की रकम लेने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
किडनेपर्स से ऐसे छुड़वाया तिहाड़ जेल के वार्डन का बेटा
पकड़े गए बदमाशों में से एक नई बस्ती, रेवाड़ी निवासी दीपक और दूसरा दिल्ली के हसनगढ़ का रहने वाला जयदीप है। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने छावला में दबिश दी और वहां से अपहृत निखिल को भी सुरक्षित बरामद कर लिया।