फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tirgrahi Yog: गुरु की राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Fri, 10 Jan 2025 07:43 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 10 Jan 2025 07:43 AM IST
सार

Tirgrahi Yog: मार्च के महीने में कुछ ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह त्रिग्रही योग मीन राशि में बनेगा। जब सूर्य, बुध और शनि की युति मीन राशि में होगी।

विज्ञापन
Tirgrahi Yog in Pisces Will Make Big Success These Lucky Zodiac Signs
शनि, गुरु और बुध ग्रह मीन राशि में करेंगे गोचर - फोटो : अमर उजाला

Tirgrahi Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव का असर सभी राशियों के जातकों के जीवन पर समय-समय पर पड़ता है। ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए अन्य ग्रहों से संयोग करते हैं जिससे राजयोग का निर्माण होता है। इस साल मार्च के महीने में कुछ ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह त्रिग्रही योग मीन राशि में बनेगा। जब सूर्य, बुध और शनि की युति मीन राशि में होगी। साल 2025 के शुरुआती महीनों में त्रिग्रही योग बनने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इस त्रिग्रही योग से किन राशि वालों की किस्मत में बदलाव देखने को मिलेगा। 


 
             वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

Tirgrahi Yog in Pisces Will Make Big Success These Lucky Zodiac Signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
साल 2025 में त्रिग्रही योग बनने के कारण मिथुन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। यह योग मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित होगा। त्रिग्रही योग आपके दशम भाव में बनेगा। जिससे कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता और नौकरी के लिए लिहाज से शुभ योग हैं। जो लोग बेरोजगार और नौकरी की तलाश में उनकी यह तलाश पूरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को इस त्रिग्रही योग के बनने से प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। व्यापार में अच्छी डील भी मिल सकती है। आपको पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।  

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को तरक्की और धन लाभ के योग

Tirgrahi Yog in Pisces Will Make Big Success These Lucky Zodiac Signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए शनि, सूर्य और बुध के योग से बनना त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। यह त्रिग्रही योग आपकी राशि से चौथे भाव में बनेगा। इस तरह के आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा, वाहन का सुख और मकान का सुख मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है। अचानक से कहीं धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

Venus Transit 2025: भौतिक सुख और वैभव दाता शुक्र करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Tirgrahi Yog in Pisces Will Make Big Success These Lucky Zodiac Signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि पर देवगुरु का आधिपत्य होता है और मार्च के महीने में त्रिग्रही योग बनने से आपके लिए यह बड़ा ही अच्छा संकेत है। आपके व्यक्तित्व में निखार और समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। यह योग आपके लग्न भाव में बन रहा है जिसे आपको सूर्य, बुध और शनि तीनों ही ग्रहों का शुभ फल आपको प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और जो लोग विवाह के इच्छुक हैं उनकी बात बन सकती है। विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, वहीं दांपत्य जीवन में सुख, शांति और सामंजस्य रहेगा।

कुंडली में शश राजयोग बनने से हमेशा मिलती है शनिदेव की विशेष कृपा, व्यक्ति बनता है धन-दौलत का मालिक



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed