फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2025: भौतिक सुख और वैभव दाता शुक्र करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

Wed, 08 Jan 2025 12:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Jan 2025 12:56 PM IST
सार

Venus Transit 2025: शुक्रदेव 28 जनवरी को सुबह गुरु की राशि मीन में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के गोचर करने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ तो वहीं कुछ को मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Venus Transit 2025 Date Three Lucky Zodiac Signs During Venus Transit Know Impact
शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा मालव्य राजयोग - फोटो : अमर उजाला

Venus Transit 2025: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, सौंदर्य और भोग-विलास का कारक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं उनको जीवन में हर तरह के सुख-सुविधाओं का सुख प्राप्त होता है। शुक्र के गोचर का सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्रदेव 28 जनवरी को सुबह गुरु की राशि मीन में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के गोचर करने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ तो वहीं कुछ पर मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 



Venus Transit 2025 Date Three Lucky Zodiac Signs During Venus Transit Know Impact
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
28 जनवरी को शुक्र के गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत है। शुक्र जब मीन राशि में गोचर करेंगे तो यह आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडली का ग्यारहवां भाव आय और इच्छापूर्ति का माना जाता है। ऐसे में आपकी आय अच्छी बढ़ेगी। हर तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर अच्छा लाभ और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा और भविष्य की योजनाएं कारगर साबित होंगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी और जीवन में सुखद पल आएंगे। आपके लंबे समय तक जो कार्य रुके हुए थे वह अब पूरे होंगे। 

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा

Venus Transit 2025 Date Three Lucky Zodiac Signs During Venus Transit Know Impact
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन फलदायी साबित होने जा रहा है। आपकी राशि में शुक्र देव दसवें भाव में  गोचर करेंगे। ऐसे में आपको करियर संबंधी कार्यो में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अपने उच्च अधिकारियों का भरपूर साथ मिलेगा। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हे अच्छे अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफे का योग बन रहा है। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में साथी का साथ और सुख की प्राप्ति होगी। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। 

Gajlaxmi Rajyog 2025: नए साल में जल्द बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन तीन राशियों पर होगी विशेष कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit 2025 Date Three Lucky Zodiac Signs During Venus Transit Know Impact
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
आपकी राशि में 28 जनवरी को शुक्र नौवें भाव यानी भाग्य में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी और अधूरे कामों में सफलता प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म में रुझान बढ़ेगा। वाहन खरीदने के योग हैं। कुंडली के नौवें भाव में शुक्र के गोचर करने से आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 

Budhaditya Rajyog 2025: जनवरी में बनेगा बुधादित्य योग, इन तीन राशियों के चमकेंगे भाग्य


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed