Shani Gochar 2025: साल 2025 में शनि, गुरु और राहु-केतु जैसे प्रमुख और बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इनमें से सबसे पहले न्यायप्रिय और कर्मफलदाता शनि का गोचर होगा। वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, क्योंकि यह किसी एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस तरह से शनि को राशि चक्र का पूरा चक्कर लगाने में 30 वर्ष का समय लग जाता है। शनि की धीमी चाल और एक ही राशि में करीब ढाई सालों तक रहने के कारण इनका प्रभाव जिन-जिन राशियों पर पड़ता है काफी देर तक रहता है। शनि जब-जब राशि परिवर्तन करते या फिर चाल में बदलाव करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर किसी न किसी रूप में अवश्य ही पड़ता है।
Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को तरक्की और धन लाभ के योग
Shani Gochar 2025: इस वर्ष शनि ढाई वर्षों के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि और स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं और आने वाले दिनों में यानी 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि पर गुरु का स्वामित्व है।
कन्या राशि
साल 2025 में शनि के गोचर करने से कन्या राशि में शनि सातवें भाव में होंगे। कुंडली का सातवां भाव साझेदारी और जीवनसाथी का होता है। ऐसे में शनि के सातवें भाव में गोचर करने से इन राशि वालों की लव लाइफ और दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग प्रेम विवाह के इच्छुक है उन्हे इसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं व्यापार में शनि के गोचर की बात की जाए तो अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। व्यापार में नई योजनाएं कारगर साबित हो सकती है। शनि साल 2029 में मीन राशि में गोचर करने से यह आपके सप्तम भाव में होने की वजह से पहले, चौथे और नवम भाव पर अपनी द्दष्टि रखेंगे। इस व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा और यात्राओं का योग बन रहा है। आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि में शनि उच्च के होते हैं। साल 2025 में शनि के गोचर करने से आपकी राशि में छठे भाव में गोचर करेंगे। शनि के छठे भाव में रहते हुए यह आपके तीसरे, आठवें और बारहवें भाव पर अपनी द्दष्टि रखेंगे। ऐसे में शनि यहां पर विराजमान होकर आपके जीवन में चली आ रही परेशानियों और कष्टों से छुटकारा दिलाएंगे। आपके शत्रुओं की हार होगी और जो लोग प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं उन्हे ढेर सारी सफलताएं मिलेंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
29 मार्च को जब न्यायप्रिय और कर्मफलदाता मीन राशि में गोचर करेंगे, तब कर्क राशि के जातकों के लिए उनकी कुंडली में नवम भाव में रहेंगे। इस तरह से इस राशि पर चली आ रही कंटक शनि की पनौती खत्म होगी। शनि नवम भाव यानी भाग्य भाव में बैठकर आपके भाग्य में वृद्धि कराएंगे और एकादश, तृतीय और छठे भाव को देखेंगे। इससे आपके मन जिस प्रकार की इच्छाएं होंगी वह पूरी होंगी। आपको अचानक से धन लाभ की प्राप्ति होगी। जो काम आपके लंबे समय से रुके हुए थे वह अब पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए शनि का नवम भाव में विराजमान होना आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा और विस्तार के योग हैं। मानसिक और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025