फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2025: सकट चौथ से इन तीन राशियों पर बरसेगी शुक्रदेव की कृपा, नौकरी समेत व्यापार में होगा मुनाफा

Thu, 09 Jan 2025 01:19 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 09 Jan 2025 01:19 PM IST
सार

Shukra Nakshatra Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ व्रत रखा जाता है, जिसे तिलकुटा, वक्र-तुण्डि और माघी चौथ भी कहते हैं।

विज्ञापन
these zodiac sign will be shine on Sakah Chauth Shukra Nakshatra Gochar 2025
Shukra Nakshatra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shukra Nakshatra Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ व्रत रखा जाता है, जिसे तिलकुटा, वक्र-तुण्डि और माघी चौथ भी कहते हैं। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने के बाद किया जाता है। कहते हैं कि इस दिन यदि श्रद्धाभाव से माता सकट और गणेश जी की उपासना की जाए तो संतान सुख की प्राप्ति होती हैं।



ज्योतिषियों के मुताबिक साल 2025 में 17 जनवरी को सकट चौथ का उपवास रखा जाएगा, इस दिन शुक्रदेव भी सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में एंट्री करेंगे। माना जा रहा है कि सकट पर गुरु के नक्षत्र में शुक्र के जाने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशि को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं।

these zodiac sign will be shine on Sakah Chauth Shukra Nakshatra Gochar 2025
रिश्तों में खुशियां बढ़ेगी। सिंगल लोगों के जीवन में भी किसा खास की एंट्री होगी। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास होने वाला है। इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। शुक्र के शुभ प्रभाव से मन की इच्छा पूरी होने के योग बनेंगे। धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हुई नजर आएगी। बात अगर वैवाहिक जीवन की करें तो वह शानदार रहने वाला है। रिश्तों में खुशियां बढ़ेगी। सिंगल लोगों के जीवन में भी किसा खास की एंट्री होगी।

Sakat Chauth 2025: संतान की लंबी उम्र और तरक्की के लिए सकट पर करें ये पांच उपाय

these zodiac sign will be shine on Sakah Chauth Shukra Nakshatra Gochar 2025
विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आपके धन वैभव में वृद्धि के योग बनेंगे। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है। यदि आपने पहले निवेश किया था, तो उसमें बड़ा लाभ हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ टाइम बिताने के लिए घूमने जा सकते हैं। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आपके धन वैभव में वृद्धि के योग बनेंगे।

Sakat Chauth 2025: इन चार चीजों के बिना अधूरी है सकट चौथ की पूजा, यहां देखें पूजन की पूरी सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
these zodiac sign will be shine on Sakah Chauth Shukra Nakshatra Gochar 2025
जीवनसाथी से रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल लोगों को किसी खास का प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह समय कल्याणकारी है। आपको किसी उपहार की प्राप्ति संभव है। यह नक्षत्र परिवर्तन आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिल सकता है। इंवेस्टमेंट से संबंधित प्लानिंग सफल होंगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। सरकारी नौकरी में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। बात अगर आपकी लव लाइफ की करें तो वह अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी से रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल लोगों को किसी खास का प्रेम प्रस्ताव आ सकता है।



Sakat Chauth 2025: कब रखा जाएगा सकट चौथ का व्रत ? किस विधि से करनी चाहिए पूजा, यहां जानें सबकुछ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed